CM Kanya Utthan Yojana 2024 : सरकार द्वारा महिलाओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए समय-समय पर कई सारी प्रोत्साहन योजनाएं चलाई जाती हैं। इसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत महिलाओं को लाभ प्रदान करती हैं। कन्या शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए एक ऐसी योजना राज्य सरकार द्वारा चलाई जाती है, इसका नाम मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (माध्यमिक+2) है।
Kanya Utthan Yojana User Id and Password
CM Kanya Uttan Yojana के अंतर्गत सरकार दसवीं पास करने वाली कन्याओं को ₹10000 की छात्रवृत्ति, जबकि 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को ₹25000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यदि आपने भी हाल ही में यह कक्षाएं पास कर ली है तो आप भी Kanya Uttan Yojana के अंतर्गत लाभान्वित हो सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। तथा रजिस्ट्रेशन करने वाली छात्राएं अपना KUY User Id and Password किस प्रकार प्राप्त कर सकती हैं। इसलिए आप यह आर्टिकल पूरा पढ़ें।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान (माध्यमिक+2) योजना 2024
आपको बता दें कि बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (MKUY) संचालित कराई जाती है। इसके माध्यम से स्नातक और माध्यमिक एवं 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। आज के इस लेख में हम विशेष तौर पर माध्यमिक एवं 12वीं कक्षा पास करने वाली छात्राओं को मिलने वाली छात्रवृत्ति के संबंध में चर्चा करेंगे। सरकार लाभान्वित छात्राओं को ₹25000 तक की छात्रवृत्ति देती है।
सरकार कन्याओं को इस प्रकार की छात्रवृत्ति प्रोत्साहन के लिए ला रही है ताकि वे अपनी उच्च शिक्षा आसानी से प्राप्त कर सके और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से उनको बचाया जा सके। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत आवेदन करने की अंतिम तिथि अभी निर्धारित नहीं की गयी है। यदि आप भी एक एलिजिबल छात्रा है तो यहां दी गई विधि को फॉलो करके आप तुरंत आवेदन कर सकती हैं।
Eligibility for CM Kanya Utthan Yojana (Madhyamik+2)
- बिहार में रहने वाली सभी कन्याएं इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं।
- ऐसी बालिकाएं जिन्होंने दसवीं की परीक्षा पास कर ली है अथवा 12वीं की परीक्षा पास कर ली है आवेदन कर सकती हैं।
- छात्रा ने बिहार के ही विद्यालय में अपनी परीक्षा पास करी हो तभी वह आवेदन कर सकती है।
MKUY में आवेदन करने की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (cm kanya utthan yojana) के अंतर्गत आवेदन दो चरणों में होगा। पहले चरण में बालिकाओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद दूसरे चरण में आप को User ID और Password का प्रयोग करके Login करना होगा और Apply करना होगा।
- पंजीकरण के लिए आपको सबसे पहले MKUY Official Website पर जाना होगा।
- यह लिंक आपको डायरेक्ट वेबसाइट पर पहुंचा देगा Click Here
- अब आपको MKUY registration link पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको ऊपर दिए गए चित्र के अनुसार एक विस्तृत पंजीकरण का फॉर्म यानी MKUY application form भरना होगा।
- यहां सबसे पहले आप कक्षा 12 का रजिस्ट्रेशन नंबर, अपना नाम जन्मतिथि तथा प्राप्त हुए अंकों का ब्यौरा दें।
- अब आपको अपने आधार कार्ड का वेरिफिकेशन करवाना है जिसमें आपको आधार की जानकारी देनी होगी।
- इसी प्रकार आपको अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भी देनी होगी।
- इसके बाद आपके मोबाइल और ईमेल पर OTP भेज कर आप का सत्यापन किया जाएगा।
- अंत में आपको बैंक की जानकारी लिखनी होगी जिसमें बैंक का नाम ifsc code और अकाउंट नंबर की जानकारी देनी है।
- इसके बाद preview के बटन पर क्लिक करके आप अपने आवेदन को चेक करें और submit के बटन पर क्लिक कर दें।
MKUY User ID and Password
cm kanya utthan yojana आवेदन सबमिट हो जाने के बाद आपको कुछ दिनों का इंतजार करना होगा। जिसमें विभाग द्वारा आपके बैंक खाते की जानकारी को सत्यापित किया जाएगा। सत्यापन हो जाने के बाद आपके मोबाइल फोन पर MKUY User ID and Password Download करने का मैसेज भेजा जाएगा। इसके बाद आप इस प्रक्रिया को फॉलो करें :-
- ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके कन्या उत्थान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां आपको student + के लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Get User ID and Password के लिंक पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आपको चित्र में दिखाई दे अनुसार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना होगा और मोबाइल नंबर लिखना होगा।
- विभाग द्वारा आपके मोबाइल पर वेरिफिकेशन के लिए OTP मैसेज भेजा जाएगा इसे वेबसाइट पर लिख दे।
- इसके पश्चात आपके मोबाइल नंबर पर आपका यूजर आईडी और पासवर्ड भेज दिया जाएगा जिसका प्रयोग करके आप लॉग इन कर सकते हैं।
- MKUY Login करने के बाद आप अपना आवेदन पूरा भर दें और सबमिट कर दें।
FAQs
MKUY का पूरा नाम क्या है ?
Mukhya Mantri Kanyan Utthan Yojana.
MKUY यूजर आईडी और पासवर्ड किसे दिया जाता है ?
यह उन छात्राओं को दिया जाता है, जिसका सारा विवरण विभाग द्वारा सत्यापन किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है ?
अभी अंतिम तिथि सरकार द्वारा जारी नहीं की गयी है।
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (माध्यमिक+2) के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
कोई भी लड़की जिसने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वह मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
Login | Click Here |
Official Website | Click Here |
Homepage | https://sscnr.org/ |