BOB के ग्राहकों की बल्ले बल्ले, ब्याज दरों में की गई बढ़ोतरी, 9.10 हुई ब्याज़ दर

BOB Interest Rate Increased: बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ब्याज दरों में वृद्धि कर 9.10 प्रतिशत का इंटरेस्ट देने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले की घोषणा के पश्चात ग्राहकों को होगा बड़ा फायदा. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा यह निर्णय लिया गया है। सूत्रों की माने तो बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ोदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट में बढ़ोतरी की है जिसको देखते हुए ब्याज दरों में भी वृद्धि की गई है।

BOB Interest Rate Increased
BOB के ग्राहकों की बल्ले बल्ले, ब्याज दरों में की गई बढ़ोतरी, 9.10 हुई ब्याज़ दर

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अभी हाल ही में केंद्रीय बैंक अर्थात भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। जिसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (बीआरएलएलआर) मैं भी बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है. इसके संबंध में बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी बैंक द्वारा जारी की गई है।

BOB Interest Rate Increased

आपको बताते चलें कि बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बड़ौदा रेपो लिमिटेड लैंडिंग रेट की गई बढ़ोतरी के मुताबिक होम लोन भी महंगा हो जाएगा। अब बड़ौदा रेपो लिंकेडन लेंडिंग रेट को 9.10 फ़ीसदी तक बढ़ा दिया गया है और यह फैसला 9 फरवरी 2023 से ही देश के सभी बैंकों पर लागू हो जाएगा। आपको बताते चलें कि दिसंबर में यह रेपो रेट बहुत कम था. जिसके चलते भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा बढ़ाए गए रेपो रेट के बाद बड़ौदा बैंक द्वारा भी इसमें बढ़ोतरी की गई। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बड़ौदा रिपोर्ट लिमिटेड लेंडिंग रेट को आज ही से 9.10 फ़ीसदी कर दिया है. जो कि दिसंबर में रिटेल लोन के लिए 8.85 फ़ीसदी था। जोकि 8 दिसंबर 2022 को रिजर्व बैंक द्वारा किए गए रेपो रेट मैं बढ़ोतरी के पश्चात किया गया था। इसके साथ ही नॉन स्टाफ वर्कर्स के लिए ब्याज दरों में 8.85 फ़ीसदी से बढ़ाकर 10.45 फ़ीसदी कर दिया गया है।

बीते वर्ष दिसंबर 2022 में बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दो करोड़ से कम की एफडी पर 15 से 65 बेसिस प्वाइंट यानी 0.15 से 0.65 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी। डोमेस्टिक रिटेल टर्म्स डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में इजाफा किया गया था। नई दरें 26 दिसंबर 2022 को लागू की गई थी। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा बेसिस प्वाइंट में बढ़ोतरी के कारण आम नागरिकों को 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि तक के लिए 3% से लेकर 7% तक की ब्याज दरों की पेशकश की जाएगी। बैंक ने स्पेशल FD बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम के ब्याज दरों में भी इजाफा किया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 399 दिनों तक के तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम के आम ग्राहकों को 7.05 प्रतिशत तक ब्याज मिलेगा। वही सीनियर सिटीजंस को 7.55% ब्याज का लाभ पहुंचाया जाएगा।

Repo Rate क्या है?

आपको बता दें कि रेपो रेट वह दर होती है जिस पर आरबीआई द्वारा अन्य बैंकों को कर्जा प्रदान करता है। जबकि रिवर्स रेपो रेट उस दर को कहते हैं जिस दर पर बैंकों द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक को पैसा रखने पर ब्याज देती है। रेपो रेट में कमी होने से लोन की ईएमआई घट जाती है जबकि रेपो रेट में बढ़ोतरी से यह ईएमआई में इजाफा देखने को मिलता है।

एक वर्ष में 6 बार रेपो रेट में इजाफा किया जा चुका है

यदि वित्तीय वर्ष 2022 से लेकर अब तक लगातार भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 6 बार रेपो रेट में इजाफा किया जा चुका है और इस अवधि में यह कुल 2.50 से प्रतिशत तक बढ़ चुका है। मौजूदा समय में रिपोर्ट 6.50 प्रतिशत पर पहुंच गया है। इसके बढ़ने के साथ ही सभी तरह के लोन उदाहरण स्वरूप होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन आदि सभी तरह के लोन महंगे हुए हैं और लोगों को ज्यादा ईएमआई भरनी पड़ रही है।

6 फरवरी 2023 को शुरू हुई भारतीय रिजर्व बैंक की मुद्रित पॉलिसी कमेटी की बैठक में नतीजों का ऐलान किया गया है। इस बैठक में केंद्रीय बैंक के सचिव शक्तिकांत दास ने कहा है कि बैठक में मौजूद 6 सदस्यों में से 4 सदस्यों ने रिपोर्ट में इजाफे का समर्थन किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि कोरोना काल में रेपो रेट 4 फ़ीसदी पर स्थिर था, लेकिन इसके बाद देश में उच्च स्तर पर पहुंची महंगाई को काबू में करने के लिए आरबीआई द्वारा मई 2022 से लेकर 6 फरवरी 2023 तक 6 बार रेपो रेट में इजाफा किया जा चुका है।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की गई है। अब रेपो रेट 6.25 प्रतिशत से बढ़कर 6.50% प्रतिशत हो गया है। आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला भारत में खुदरा महंगाई दर पर काबू पाने के उद्देश्य से लिया गया है। इससे पूर्व भी आरबीआई द्वारा दिसंबर 2022 में भी रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी की गई थी। वित्तीय संस्थान मुद्रित नीति समिति द्वारा भी अगले वित्तीय वर्ष अर्थात 2024 में सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया जा रहा है  इसके साथ ही एक और संस्था द्वारा वर्ष 2024 में खुदरा महंगाई दर 5.3 फ़ीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है। आरबीआई द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी से होम लोन की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी होगी जिसके कारण होम लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी से यह ईएमआई में वृद्धि होगी।

SSCNR

Leave a Comment