CBSE CTET Answer Key 2023: Central Board of Secondary Education (CBSE) ने CTET answer key जारी कर दी है। इस परीक्षा (CTET 2023) में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार CBSE CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आंसर की देख सकते हैं. आपको बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में CTET Result भी जारी कर दिया जाएगा. उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आंसर की (CTET 2023 Answer Key) चेक करने की स्टेप बाई स्टेप विधि दी गई है.

ऐसे चेक करनी होगी CTET 2023 Answer Key
स्टेप 1– CTET Answer Key Check करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2– दूसरे स्टेप में वेबसाइट के होमपेज पर CTET Answer Key Link पर क्लिक करें.
स्टेप 3- लिंक पर क्लिक करने के बाद अपनी लॉगइन डिटेल्स डालें और सबमिट करें।
स्टेप 4- सब्मिट करने के बाद आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
स्टेप 5- अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट भी रख लें.
17 फरवरी तक दर्ज आपत्तियां
इस बार CTET 2022 Exam 28 दिसंबर से 7 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी के खिलाफ कोई आपत्ति उठाना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। आपको बता दें कि objection window link भी एक्टिवेट कर दिया गया है। आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी 2023 है, जिसके बाद अभ्यर्थियों को मौका नहीं दिया जाएगा।
आपत्ति शुल्क
सभी उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आपत्ति दर्ज करने के लिए उन्हें 1,000 रुपये शुल्क के रूप में देने होंगे।
CTET Answer Key 2023 को कैसे चुनौती दें?
CBSE ने CTET 2022-23 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए CTET answer key 2023 को चुनौती देने का प्रावधान किया है। छात्र उत्तर को चुनौती देने के लिए दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं
- CTET की वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं और Submit Key Challenge पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन के माध्यम से उस प्रश्न का चयन करें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं और Select for Challenge पर क्लिक करें, उस उत्तर विकल्प का चयन करें जिसे वे सही मानते हैं।
- यदि आप सोचते हैं कि एक से अधिक विकल्प सही हैं, तो उन्हें वांछित विकल्पों का चयन करना होगा।
- यदि आपने गलत उत्तर विकल्प चुनौती को चुना है, तो अपना उत्तर अपडेट करने के लिए क्लिक करें। यदि आप अधिक उत्तर कुंजी (ओं) को चुनौती देना चाहते हैं, तो उसी प्रक्रिया का पालन करें।
CTET Final Answer Key Release Date 2023
बोर्ड उन सभी आपत्तियों पर विचार करेगा जो उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत की जाएंगी। CBSE सभी आपत्तियों का विश्लेषण करने के बाद final answer key अपलोड करेगा।
CTET Result 2023 Score Card Date क्या है?
CTET के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। CTET Score Card 2023 मार्च 2023 के महीने में संभावित है। CTET Paper 1 को पास करने वाले कक्षा 1 से 5वीं तक के प्राथमिक शिक्षक पदों (Primary Teacher Posts) के लिए आवेदन कर सकेंगे और CTET Paper 2 को पास करने वाले TGT पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।