CUET UG Admit Card Download Link 2023: देशभर में Higher Education प्राप्त करने के लिए अब छात्रों को UG का एडमिशन लेने के लिए CUET परीक्षा देनी होती है। देशभर के विभिन्न केंद्रों में 21 मई 2023 से CUET की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। छात्र आज से ही यानी 18 मई 2023 से अपना CUET Admit Card Download कर सकते हैं। इस का उपयोग करके आप परीक्षा भवन में आयोजित CUET Exam के अंतर्गत भाग ले पाएंगे। अगर आपने भी साल 2023 में देश के किसी भी Under Graduation course में Admission लेने के लिए CUET 2023 के लिए आवेदन किया है तो यह लेख आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिसमें हम आपको CUET 2023 से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां प्रदान करेंगे। साथ ही आपको Step by step तरीके से CUET UG Admit Card 2023 Download करने की भी विधि बताएंगे। इसलिए आप हमारा यह लेख अंत तक पढ़े।
CUET (UG) Admit Card 2023
National Testing Agency – NTA के द्वारा विभिन्न प्रवेश परीक्षाएं आयोजित कराई जाती हैं। CUET की परीक्षा भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के माध्यम से संचालित होती है। जो छात्र रेगुलर मोड से किसी विश्वविद्यालय से स्नातक का कोर्स करना चाहते हैं अब उनको प्रवेश लेने के लिए CUET परीक्षा पास करना अनिवार्य हो गया है। आपको बता दें कि सत्र 2023–23 में UG में एडमिशन लेने के लिए CUET Registration 9 फरवरी 2023 से 12 मार्च 2023 तक चले। इसके बाद correction form के लिए 1 से 3 अप्रैल 2023 तक विंडो ओपन थी। आप सभी को बता दें कि CUET Exam date 2023, 21 मई 2023 से शुरू होने जा रही हैं। यह परीक्षाएं देश के विभिन्न शहरों में अलग-अलग शिफ्ट के अंतर्गत आयोजित कर रहे। 31 मई 2023 तक देश के विभिन्न राज्यों में CUET की परीक्षाएं संचालित होंगी। ऐसे में जिन छात्रों का 21 मई 2023 को CUET का EXAM है, वे सभी छात्र 18 मई 2023 से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड होने की प्रक्रिया विस्तार से हम आपको इस लेख में बताएंगे।
Check CUET Admit Card Link
जिन छात्रों की परीक्षा 21 मई 2023 को आयोजित होगी उन सभी छात्रों के एडमिट कार्ड NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। लेकिन यदि आपको यह पता नहीं है कि आपकी परीक्षा कब होगी। तो आपको बता दें कि इसके लिए आपको पहले CUET की वेबसाइट पर जाकर CUET Login करना होगा। इसके बाद आपको यहां पर CUET Exam Date and Centre का लिंक देखने को मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक करना होगा। यदि आप की परीक्षा 21, 22, 23, 24 मई 2023 तक में से किसी एक तिथि को आयोजित होगी तो आपकी login id पर आपका एग्जाम सेंटर और एग्जाम का दिन देखने को मिल जाएगा। आप एग्जाम के दिन से 3 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसे में यदि आप की परीक्षा की तिथि 21 मई 2023 है तो आप आज ही 18 मई 2023 से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Download CUET Admit Card 2023
अगर आपने भी NTA द्वारा आयोजित CUET UG परीक्षा 2023 – 24 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है और आपको अपनी परीक्षा तिथि तथा एग्जाम सेंटर के बारे में पता लग गया है। तो आप अपनी परीक्षा से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NTA 18 मई 2023 से अपनी वेबसाइट पर CUET Admit Card Download Link Active कर देगा। जिसके बाद आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे:
- सबसे पहले आप इस लिंक पर क्लिक करके https://cuet.samarth.ac.in/ CUET की Official website पर चले जाएं।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर Admit Card Download करने का लिंक दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- यहां आप Login करने के लिए अपना CUET Registration number और पासवर्ड का प्रयोग करें।
- लॉग इन करने के बाद आप अपनी प्रोफाइल पर पहुंच जाएंगे जहां पर आप की सारी जानकारियां उपलब्ध होंगी।
- यहीं पर आपके सामने एडमिट कार्ड डाउनलोड का लिंक होगा। इस पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा जिसके ऊपर डाउनलोड कर लिंक होगा।
- इस पर क्लिक करते ही यह एडमिट कार्ड आपके मोबाइल के अंदर से हो जाएगा जिसे आप नजदीकी प्रिंटर की दुकान से प्रिंट करवा सकते हैं।
परीक्षा भवन में एडमिट कार्ड की hard copy ले जाना अत्यंत आवश्यक है। वहां पर आपको e Admit card मोबाइल में दिखाने का मौका नहीं दिया जाएगा। इसलिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड होते ही आप अपनी सभी जानकारियां उसमें पढ़ ले। यदि आप के रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा भवन के एड्रेस, परीक्षा की तिथि, जन्मतिथि इत्यादि किसी भी इंफॉर्मेशन के अंदर कोई कमी आती है तो आप तुरंत विभाग के कर्मचारियों से कॉल के माध्यम से संपर्क करके इसे सुधारें। अन्यथा आपको परीक्षा भवन में जाने नहीं दिया जाएगा।