ग्राहकों को खुशखबरी, FD पे मिलेगा 9 .50% तक का ब्याज

FD INTEREST RATES: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही अपने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है । रेपो रेट के बढ़ते ही सारी बैंकों ने भी अपने रेपो लैंडिंग लिंक्ड  रेट में बढ़ोतरी शुरु कर दी है।  रेपो रेट के बढ़ते ही सारे बैंक के ब्याज दर भी बढ़ना शुरू हो जाते हैं।  जैसे-जैसे व्याज़ बढ़ना शुरू होता है वैसे ही फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी  ज्यादा ब्याज मिलना शुरू हो जाता है।

 इसी श्रृंखला में यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने भी अपने फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज की दरों में बढ़ोतरी कर दी है।  नई ब्याज दरें 2,00,00,000 से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 15 फरवरी 2023 से लागू हो जाएंगी।  यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड ने बताया है कि 1001 दिन के तौर पर सीनियर सिटीजन को 9. 50% की दर से ब्याज दे रहा है तथा नॉन सीनियर सिटीजन को 9% सालाना ब्याज दर मिल रहा है।  वहीं सीनियर सिटीजन को 181 और 201 दिन तथा 501 दिन के लिए  9.25% का ब्याज उपलब्ध करा रहा है।  तथा सीनियर सिटीजन के लिए 9.75% ब्याज दर उपलब्ध करा रहा है।

ग्राहकों को खुशखबरी, FD पे मिलेगा 9 .50% तक का ब्याज
ग्राहकों को खुशखबरी, FD पे मिलेगा 9 .50% तक का ब्याज

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक FD ब्याज दरें- वर्ष 2023

2 करोड़ से कम की डोमेस्टिक डिपॉज़िट पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज़ दरें
अवधिब्याज दरें ( प्रति वर्ष %)
आम नागरिकवरिष्ठ नागरिक
7 दिन से 14 दिन4.504.50
15 दिन से 45 दिन4.754.75
46 दिन से 60 दिन5.255.75
61 दिन से 90 दिन5.506.00
91 दिन से 164 दिन5.756.25
165 दिन से 180 दिन5.756.25
181 दिन से 201 दिन8.759.25
202 दिन से 364 दिन6.757.25
365 दिन (1 साल)7.357.85
1 साल 1 दिन7.357.85
1 साल 1 दिन से 500 दिन तक7.357.85
501 दिन*8.759.25
502 दिन से 18 महीने तक7.357.85
18 महीने से 1000 दिन तक7.407.90
1001 दिन9.009.50
1002 दिन से 3 साल7.658.15
3 साल से 5 साल7.658.15
5 साल से 10 साल तक7.007.50

 यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बताया है कि 7 से 14 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 4.5% की ब्याज दर दी जा रही है। तथा 15 से 45 दिनों में पकने वाली जमा राशि पर 4.5% की ब्याज दर से ब्याज दिया जा रहा है वही 46 से 60 दिनों की अवधि वाली जमा राशि पर 4.25% की दर से ब्याज दिया जा रहा है तथा

 1 महीने से 90 दिन की अवधि में अवधि के लिए जमा राशि पर 5. 50% की दर से ब्याज दिया जा रहा है । 180 दिनों के बीच की अवधि में 5.75% दिया जा रहा है तथा 181 और 201 दिनों के बीच की परिपक्वता वाली राशि पर 8.75% की ब्याज दर दी जा रही है ।

202 से 365 दिनों में परिपक्व होने वाले जमा राशि पर 6. 75% ब्याज दिया जा रहा है । 365 से 500 दिनों में जमा राशि पर 7.35% की ब्याज दर दी जा रही है। 501 दिन में जमा राशि पर 8.5% की ब्याज दर दी जा रही है तथा साथ ही 502 दिनों से 18 महीने तक की अवधि के लिए जमा राशि पर 7.35% की ब्याज दर दी जा रही है। 18 महीने से 1000 दिनों में पकने वाली राशि पर 7.4% की ब्याज दर दी जा रही है । तथा 1001 दिन में पकने वाली जमा राशि पर 9% की ब्याज दर दी जा रही है 1002 दिनों से 5 साल की जमा राशि पर 7.8% की ब्याज दर उपलब्ध कराई जा रही है।

 5 साल से 10 साल के बीच होने वाली राशि पर 8% की ब्याज दर दी जा रही है ।

रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के बाद  यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड अपने ग्राहकों को बढ़ती हुई ब्याज दर के हिसाब से जमा राशि पर ब्याज उपलब्ध करा रही है । यह ब्याज दर परिपक्व होने वाली अवधि पर करता है निर्भर करता है।

Leave a Comment