KVS Class 1st Admission 2024 : Check Eligibility, last date to apply @kvsonlineadmission.kvs.gov.in

KVS Class 1st Admission 2024 : केंद्र विद्यालय संगठन जिसे KVS के नाम से भी जाना जाता है ,यह एक Central School Organization है जो Centre School government का ही हिस्सा है। Education Ministry और भारत सरकार द्वारा इसे चलाया जाता है। KVS के सभी स्कूल CBSE के नाम से भी जाना जाता है द्वारा affiliated हैं। भारत के अंदर पुरे 1248 स्कूल हैं साथ ही 30 स्कूल बहार देशों जैसे Moscow, Tehraan और Kathmandu में भी हैं।

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा पहली कक्षा में एडमिशन के लिए शेड्यूल जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि जहा जा रहा है की KVS Admission 2024-25 के तहत कक्षा 1 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 28 मार्च, 2024 से शुरू हो जाएगी। जो भी अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन Kendriya Vidyalaya Sangathan के अंतर्गत कराना चाहते हैं वह सभी KVS Admission Notification डाउनलोड कर सकते हैं।

आज के इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं KVS 1 Class Admission Schedule for session 2024-25. तो यदि आप भी केंद्रीय विद्यालय के अंतर्गत एडमिशन कराने के लिए इच्छुक हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बता देंगे एडमिशन की प्रक्रिया 28 मार्च 2024 से शुरू होगी। हालांकि इसका विस्तार से वर्णन हमने इस लेख में किया है। इसलिए आप इसको अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

KVS Class 1st Admission 2023
KVS Class 1st Admission 2024

KVS Class 1st Admission 2024

Kendriya Vidyalaya Sangathan द्वारा अभी class 1st admission 2024 के लिए कोई official notification अभी जारी नहीं किया गया है। यह अधिसूचना KVS जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा जिसके अंतर्गत एडमिशन लेने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश और अन्य सूचनाएं दी होंगी। विभाग द्वारा जारी किए गए Admission Schedule के अंतर्गत बताया जाएगा कि अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन पहली कक्षा में ऑनलाइन माध्यम से कैसे करा सकते हैं।

कहा जा रहा है की इस एडमिशन के लिए आवेदन 28 मार्च 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर स्वीकार होने शुरू हो जाएंगे। और आवेदक 17 अप्रैल 2024 तक ही आवेदन कर पाएंगें। आवेदन के पश्चात संगठन सिलेक्टेड बच्चों की मेरिट लिस्ट निकालेगा। इसके बाद उस लिस्ट के अनुसार एडमिशन होंगे। फिर एक बार पुनः मेरिट लिस्ट आएगी। इस प्रकार यदि किसी विद्यालय में कोई सीट खाली रह जाती है तो तीसरी लिस्ट में उन खाली सीटों को भरा जाएगा। इस तरह सत्र 2024 -25 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Kendriya Vidyalaya Admission 2024 के लिए पात्रता मानदंड

KVS एडमिशन 2024 के लिए सस्थान द्वारा KVS Eligibility Criteria तय किए हैं। प्रवेश फॉर्म भरने से पहले केवीएस पात्रता मानदंड की जांच करने की अनुशंसा की जाती है। KVS में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड नीचे दिये गये हैं :-

Nationality (राष्ट्रीयता )

  • केंद्रीय विद्यालय प्रवेश 2024 के लिए भारतीय नागरिकों के बच्चे आवेदन कर सकते हैं।
  • विदेशी नागरिकों के बच्चे जो किसी कारण से भारत में हैं, वे भी 2024 में केवीएस प्रवेश के लिए पात्र हैं।

Age Limit (आयु सीमा )

  • जिस शैक्षणिक वर्ष में कक्षा I के लिए प्रवेश मांगा गया है, उस शैक्षणिक वर्ष में 31 मार्च को बच्चे की आयु 6 वर्ष होनी चाहिए।
  • दिव्यांग बच्चों के मामले में प्रधानाध्यापक द्वारा अधिकतम आयु सीमा में दो वर्ष की छूट दी जा सकती है।

Documents Required For Kendriya Vidyalaya Admission 2024

नीचे सामान्य दस्तावेज़ दिए गए हैं जिन्हें केवीएस प्रवेश 2024 के लिए जमा करना आवश्यक है :-

  • जन्म प्रमाण पत्र या जन्मतिथि का प्रमाण
  • बच्चे का पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण
  • एससी/एसटी/ओबीसी प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस/बीपीएल प्रमाण पत्र
  • एकल बालिका के मामले में एक हलफनामा
  • कर्मचारी का सेवा प्रमाण पत्र
  • किसी बच्चे के माता-पिता और दादा-दादी के रिश्ते का प्रमाण।

Important Dates for Admission in KVS 

यदि हम महत्वपूर्ण तिथियों की बात करें तो यह तिथियां कक्षा 1 में एडमिशन लेने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। कक्षा 1 के अंतर्गत एडमिशन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। एडमिशन लेने के लिए आपको https://kvsonlineadmission.kvs.gov.in/ वेबसाइट के माध्यम से बच्चे का रजिस्ट्रेशन करना होगा। हालांकि आप मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करके भी यह रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 17 अप्रैल, 2024 को रजिस्ट्रेशन समाप्त हो जाएंगे। आवेदक को अंतिम दिन से पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इन आवेदनों के बाद संगठन द्वारा पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

KVS New Bharti 2023: 20005+ पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं 12वीं पास करें आवेदन, सैलरी- 30,000 +

KVS Admission 2023-24: कक्षा 1, 9, 11 केंद्रीय विद्यालय प्रवेश एडमिशन फॉर्म

KVS 1st class first merit list में जिन बच्चों का एडमिशन पक्का हो जाएगा, उनका नाम तो होगा ही साथ में वेटिंग लिस्ट वाले बच्चों का नाम भी होगा। यह सभी छात्र अगले दिन संबंधित विद्यालय में ऑफलाइन जाकर एडमिशन की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसी प्रकार बाद में KVS 1st class second merit list निकलेगी। यदि विद्यालय में सीट खाली है तो छात्रों का उसमें एडमिशन हो जाएगा। यदि दूसरे लिस्ट के अंतर्गत नाम आने के बाद भी विद्यालय में सीट खाली है तो विद्यालय KVS 1st class third merit list निकालेगा। इस प्रकार एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके पश्चात कक्षा दो से आगे की कक्षाओं के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी जो की पूरी तरह से ऑफलाइन है। नीचे दिए गए टेबल से आपको सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी :-

संस्था का नामKendriya Vidyalaya Snagathan
सत्र2024-25
केवीएस कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन प्रवेश की तिथि28 मार्च, 2024
कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि17 अप्रैल, 2024
पंजीकृत उम्मीदवारों के अनंतिम चयन और प्रतीक्षा सूची की घोषणाजल्द ही जारी की जाएगी
आधिकारिक वेबसाइटkvsonlineadmission.kvs.gov.in

Download KVS Admission Notification 2024

अभिभावक KVS Official Website से एडमिशन के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन भी डाउनलोड कर सकते हैं। हम यहां आपको डायरेक्ट लिंक भी दे रहे हैं जिस पर क्लिक करके आप यह नोटिफिकेशन अपने मोबाइल में डाउनलोड कर पाएंगे। आपको बता दें कि कक्षा 1 में ऐडमिशन लेने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जो आयु निर्धारित कर दी गई है वे 6 वर्ष है। यानी 6 वर्ष से कम आयु के बच्चे का एडमिशन नहीं होगा। बच्चे की आयु 31 मार्च 2024 तक 6 वर्ष से अधिक हो जानी चाहिए तभी उसका एडमिशन हो पाएगा।

Download Nursery/ KG/ 1 class Admission List at Edu.del: देखें आपके बच्चे का नाम है या नहीं

संगठन में एडमिशन लेने के लिए central employees के बच्चों को और Military में कार्यरत सैनिकों के बच्चों को वरीयता दी जाती है। जबकि राज्य सरकार के अंतर्गत काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को भी इसमें कुछ सीटें रिजर्व दी जाती हैं। इनके साथ ही आम नागरिक भी अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय संगठन में करा सकते हैं। नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करें :-

KVS Admission Notification for Session 2023-24

Download KVS Admission Schedule for class 1

SSCNR

How to Apply for Kendriya Vidyalaya Admission 2024 ?

  • कक्षा 1 के छात्रों के माता-पिता/अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर ऑनलाइन kendriya vidyalaya admission form भर सकते हैं।
  • केवीएस प्रवेश फॉर्म केवीएस ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मोड में जमा किया जा सकता है।
  • आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को मुख्य रूप से दो भागों में विभाजित किया गया है।
  • केन्द्रीय विद्यालय के लिए पंजीकरण करना।
  • प्रवेश पत्र भरकर जमा करना।

KV Class 1 Admission 2024 – Steps to Register

नीचे, हमने केवीएस कक्षा 1 में प्रवेश चरण दिए हैं। छात्र अपना प्रवेश पंजीकरण पूरा करने के लिए इन चरणों का उपयोग कर सकते हैं।

  • KVS Online Admission Portal : kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।
  • ‘New Registration’ बटन पर क्लिक करें।
  • निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और घोषणा के चेकबॉक्स को सक्षम करें, फिर आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर केवी KVS Registration Window खुल जाएगी।
  • उचित फ़ील्ड में बच्चे का नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • दिखाए अनुसार कैप्चा कोड दर्ज करें और ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करें।
  • दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। इसे दर्ज करें और संपर्क विवरण की पुष्टि करने के लिए सबमिट करें।
  • लॉगिन विवरण स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। उन्हें नोट कर लें और आगे के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

KVS का पूरा नाम क्या है ?

KVS का पूरा नाम Kendriya Vidyalaya Sangathan है।

KVS की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

KVS की ऑफिसियल वेबसाइट www.kvsonlineadmission.kvs.gov.in है।

कक्षा 1 के लिए KVS Admission 2024 कब शुरू होगा ?

KV कक्षा 1 प्रवेश 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण मार्च 2024 में शुरू होगा।

KVS 1st Class Admission 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की फीस क्या है ?

2024 में केवीएस प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान चयन के बाद किया जाना है।

Leave a Comment