UP Manav Sampada Portal 2024 : दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं एक सरकारी कर्मचारी के जीवन में दफ्तर और घर के अलावा और कुछ करने का समय ही नहीं बचता। ऐसे में यदि एक सरकारी कर्मचारी को अपने कुछ निजी कार्यों के लिए कभी छुट्टी लेनी हो या कभी ट्रांसफर या कभी पोस्टिंग या फिर अपना बैंक अकाउंट चेक करना हो या पेंशन अकाउंट चेक करना हो इसके लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने का समय भी उनके पास नहीं होता। ऐसे में सरकारी कर्मचारी अपने निजी कार्य पूरे ही नहीं कर पाते । एक रविवार उनके हिस्से आता है जिस में भी लगभग हर दफ्तर बंद होता है। बहरहाल औद्योगिक क्रांति और तकनीकी क्रांति के चलते काफी सारी सुविधाएं हमें इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे ही मिल जाती हैं ,परंतु फिर भी सरकारी कर्मचारी के लिए दफ्तर के चक्कर काटना आसान नहीं है।
इसी परेशानी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक ऐसे UP Manav Sampada Portal 2024 को शुरू किया है जिसके माध्यम से सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन छुट्टी आवेदन, प्रमोशन, ट्रांसफर प्रक्रिया ,ई सर्विस बुक डाउनलोड कर सकते हैं । इसके अलावा UP Manav Sampada Portal 2024 के माध्यम से कर्मचारी दफ्तरों में मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
UP Manav Sampada Portal 2024
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा UP Manav Sampada Portal 2024 की शुरूआत सरकारी कर्मचारियों की सुविधा के लिए की गई है । UP Manav Sampada Portal 2024 मिनिस्ट्री ऑफ ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट के द्वारा लांच किया गया है। इस UP Manav Sampada Portal 2024 को शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि राज्य में सरकारी कर्मचारियों को सुविधा उपलब्ध कराना । UP Manav Sampada Portal 2024 की मदद से सरकारी कर्मचारी इंटरनेट के माध्यम से एक ही पोर्टल पर विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं जिससे उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने से छुट्टी मिल जाती है।
UP Manav Sampada Portal 2024 के माध्यम से सरकारी कर्मचारी ऑनलाइन छुट्टी का आवेदन कर सकते हैं। प्रमोशन और ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी ई सर्विस बुक डाउनलोड कर सकते हैं इसके अलावा सरकारी कर्मचारी अपना पेंशन अकाउंट भी देख सकते हैं तथा विभिन्न बैंक के काम भी इस पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।
इसके साथ साथ UP Manav Sampada Portal 2024 में यह भी ध्यान रखा गया है कि पोर्टल में उम्मीदवार अपने डॉक्यूमेंट वेरीफाई करने के बाद ही अपलोड करें यदि उम्मीदवार किसी वजह से गलत डॉक्यूमेंट अपलोड करता है तो Manav Sampada Portal द्वारा यह पता चल जाता है कि उम्मीदवार ने गलत डॉक्यूमेंट अपलोड किया है जिससे फर्जीवाड़े में भी रोक लग रही है।
Key Highlights of UP Manav Sampada Portal 2024
Portal Name | UP Manav Sampada Portal 2024 |
Launched By | By UP Government |
Year | 2024 |
Beneficiaries | Staff and non Staff members of the Government |
Application Procedure | Online |
Objective | Digitizing the offline services in government departments |
Official Website | https://ehrms.upsdc.gov.in/ |
UP Manav Sampada Portal 2024 – महत्वपूर्ण तथ्य
- आपको बता दें Manav Sampada Portal को लॉन्च करने में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा गया है।
- मानव संपदा पोर्टल पर कर्मचारियों की सारी जानकारी डेटाबेस में सेव रहती है।
- यदि कोई भी कर्मचारी कभी फर्जी दस्तावेज या कोई गलत जानकारी देता है तो उसे पकड़ने में यह पोर्टल 1 मिनट भी नहीं लगाता।
- और सब सबसे बड़ी बात UP Manav Sampada Portal 2024 की वजह से सरकारी कर्मचारियों को काफी ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं जिससे उनके समय की भी बचत हो रही है तथा वह दफ्तर के चक्कर लगाने से भी मुक्त हो गए है।
UP Manav Sampada Portal 2024 Services Available
UP Manav Sampada Portal 2024 के माध्यम से सरकारी कर्मचारी विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं जो इस प्रकार से हैं :-
- ऑनलाइन ट्रांसफर
- ऑनलाइन पेंशन
- ऑनलाइन छुट्टी आवेदन
- ऑनलाइन पेंशन सुविधा
- डीपीसी संयुक्त आदेश और राहत प्रदान करना
- ई सर्विस बुक
- ऑनलाइन शिकायत करना
- जॉइनिंग और रिलीविंग ऑर्डर
- ऑनलाइन प्रमोशन
- विभागीय अधिकारियों से ऑनलाइन पूछताछ
- पोर्टल के माध्यम से सेल्फ रजिस्ट्रेशन मल्टीलिंगुअल
- ऑनलाइन पोस्टिंग
- बीएसएफ के लिए डेट बोर्ड इत्यादि
Facility of Manav Sampada Portal UP for teachers
यदि आप भी उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं और आप किसी सरकारी कार्यालय में कार्यरत हैं इसके अलावा यदि आप प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं, प्रिंसिपल है या किसी सरकारी स्कूल के शिक्षामित्र या गैर शिक्षण कर्मचारी हैं तो आपको भी इस मानव संपदा वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। UP Manav Sampada Portal 2024 Registration करने के पश्चात आप छुट्टी ,प्रमोशन, ट्रांसफर के अलावा अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें हाल ही में इस पोर्टल पर 80 से अधिक सरकारी विभाग रजिस्टर कराए जा चुके हैं और यह सारे विभाग UP Manav Sampada Portal 2024 का लाभ उठा रहे हैं।
Manav Sampada Portal 2024 Login
- UP Manav Sampada Portal पर लॉग इन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट ehrms.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपको मानव संपदा का होम पेज दिखाई देगा जहां आपको eHRMS Login वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने लॉगइनफॉर्म खुल जाएगा यहां आपको डिपार्टमेंट यूजर आईडी और पासवर्ड और कैप्चा कोड भरना है और Login के बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रकार आप Manav Sampada Portal 2024 Login की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं।
- लॉगिन की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात आप इस पोर्टल पर उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं ।
ehrms.upsdc.gov.in UP online leave apply
आइए आपको बताते हैं Manav Sampada Portal के जरिए ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन कैसे करें
- मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन करने हेतु आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपको eHRMS Login पर क्लिक करना होगा।
- एचआरएमएस लॉगइन करने के पश्चात अपने डिपार्टमेंट या हेड क्वार्टर में डायरेक्टरेट ऑफ एजुकेशन भरना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपना मानव संपदा कोड भरना होगा और पासवर्ड दर्ज करना होगा और अपनी जन्मतिथि का वर्ष भी भरना होगा।
- इसके बाद पासवर्ड दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड भरकर लॉग इन करना होगा।
- लॉगइन के बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा आपको उस फॉर्म पर ओटीपी वेरीफाई करना होगा।
- ओटीपी वेरीफिकेशन के पश्चात आपको एक फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा आपको इस फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरना होगा।
- इसके पश्चात आपको सिलेक्ट रिपोर्टिंग ऑफिसर पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको ऑनलाइन सर्विस में लीव को सेलेक्ट करना होगा।
- लीव को सेलेक्ट करने के पश्चात आपको संबंधित विकासखंड को सेलेक्ट करना होगा।
- इसके पश्चात आपको डेजिग्नेशन में ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर को सेलेक्ट करना होगा।
- आपके इस सिलेक्शन से आपके अवकाश का आवेदन उनके पास पहुंच जाएगा।
- इसके बाद आपको ऑनलाइन लिंक ऑप्शन पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको छुट्टी की तारीखें सेलेक्ट करनी होगी जिसके लिए आपको to date के ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद लीव डेट अपने आप कैलकुलेट होकर आ जाएगा और आपको जिस कारण से छुट्टी चाहिए आपको उस कारण को वहां मेंशन करना होगा।
- कारण बताने के पश्चात आपका छुट्टी का आवेदन अधिकारियों के पास पहुंच जाएगा और आवेदन सबमिट होने के पश्चात आवेदन अप्रूव कर दिया जाएगा।
- अप्रूवल का मैसेज आपके मोबाइल नंबर पर आपको भेज दिया।
निष्कर्ष :- UP Manav Sampada Portal 2024
UP Manav Sampada Portal 2024 पर उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के कर्मचारी तथा सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी रजिस्टर कर सकते हैं तथा उपलब्ध कराई विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों को अपने निजी कार्यों के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाती है। सारे जरूरी काम सरकारी कर्मचारी इस पोर्टल पर लॉगइन करने के पश्चात आसानी से घर बैठे ही कर सकते हैं।
उम्मीद है हमारा यह लेख आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा और अगर आपने अब तक मानव संपदा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो इस लेख के माध्यम से आपको रजिस्ट्रेशन करने में सुविधा प्राप्त होगी।