SSC CGL Bharti 2023: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या को 20 हजार से बढ़ाकर 37 हजार कर दिया है। आयोग द्वारा मंगलवार, 7 फरवरी को CGL Vacancy 2022 break-up जारी किया गया था।
SSC CGL exam 2022 23 के लिए आवेदन करने वाले और पहले चरण के Tier 1 में शामिल होने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग ने Combined Graduate Level Examination (CGL) 2022 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों के लिए वैकेंसी ब्रेक-अप जारी किया है।

Ssc.nic.in Exam 2023 Overview
7 फरवरी, 2023 को आयोग द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, उम्मीदवारों को एक के लिए चयनित किया जाना है। इस परीक्षा के माध्यम से देश भर में स्थित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में विभिन्न पदों की कुल 37,409 रिक्तियां भरी जाएंगी। बता दें कि इससे पहले SSC ने CGL exam 2022 से 20 हजार पदों को भरने का ऐलान किया था।
Events | Important Dates |
SSC CGL Notification release date | 01.04.2023 (Tentative) |
Application process begin date | 01.04.2023 (Tentative) |
Last date to Apply Online | 01.05.2023 (Tentative) |
Tier 1 Admit Card Release Date | Notified Soon |
SSC CGL Exam Date 2023 | June/July 2023 (Tentative) |
SSC CGL Vacancy 2022 break-up | Click Here |
SSC CGL 2023: डाक विभाग में सबसे अधिक पद
SSC द्वारा जारी CGL Vacancy 2022 break–up के अनुसार, सबसे अधिक 19676 वैकेंसी डाक विभाग (दूरसंचार मंत्रालय) में निकाली गई हैं, ये वैकेंसी Posting Assistant और Sorting Assistant के पदों के लिए हैं. इसी तरह रक्षा मंत्रालय की सैन्य इंजीनियरिंग सेवा में वरिष्ठ प्रशासनिक सहायक के 2752 पद भी इस परीक्षा से भरे जाएंगे।
दूसरी ओर, Central Board of Direct Taxes (CBDT) के तहत कर सहायक के 3140 पद भी CCL Exam 2022 के माध्यम से भरे जाएंगे। विभागवार पद के नाम और उनके लिए घोषित रिक्तियों की संख्या के लिए दिए गए लिंक से SSC द्वारा जारी अधिसूचना की जांच करें।
SGPGI Sister Grade 2 Vacancy 2023 Apply Online [905] Post
SSC Exam Calendar 2023-24 Download: SSC ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर 2023-24, यहां देखें जरूरी लिस्ट
बता दें कि SSC ने 17 सितंबर को CGL exam 2022 Notification जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जो 13 अक्टूबर तक चली। इसके बाद पहले चरण में टियर 1 की परीक्षा 1 से 13 दिसंबर 2022 तक आयोजित की गई थी। हालांकि, आयोग द्वारा अभी तक परीक्षा के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं, जबकि अगले चरण की तारीखों की घोषणा की गई है। SSC द्वारा 2 से 7 मार्च तक आयोजित होने वाली CGL Paper 2022 Tier 2 की घोषणा की गई है।