UP Ration Card List 2024 हुई जारी, यहाँ से चेक करें अपना नाम !!

UP Ration Card List 2024 : नमस्कार पाठको, आज के आर्टिकल में हम आपके लिए लाए हैं बेहद ही महत्वपूर्ण एवं आवश्यक जानकारी। केंद्र सरकार द्वारा एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं बनाई जाती है। भारत एक विकासशील देश है जिसके अंदर 125 करोड़ से अधिक लोग निवास करते हैं, परंतु सघन आबादी एवं अधिक जनसंख्य होने के कारण भारत में बेरोजगारी स्तर बहुत ज्यादा है। इसकी वजह से लोगों को दो वक्त का खाना भी प्राप्त नहीं हो पाता है। इसी समस्या को देखते हुए विभिन्न राज्य सरकार द्वारा एवं केंद्र सरकार द्वारा नागरिकों को मुफ्त खाद्यान्न पदार्थ मुहैया कराए जाते हैं या कम दामों में प्रदान किए जाते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिक स्तिथि के अनुसार FCS Ration Card है। जिसके अंतर्गत कार्ड धारक द्वारा कम दाम में खाद्यान्न पदार्थ प्रदान किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि UP Ration Card List 2024 क्या है? इसमें आवेदन कैसे किया जा सकता है? इसके आवश्यक दस्तावेज क्या है? UP Ration Card List 2024 कब जारी होगी तथा इस UP Ration Card List 2024 में अपना नाम कैसे देख सकते हैं? ऐसी ही महत्वपूर्ण एवं आवश्यक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

UP Ration Card List 2024
UP Ration Card List 2024

UP Ration Card List 2024 [New]

हर राज्य द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के लिए उनकी आर्थिक स्थिति के अनुसार विभिन्न वर्गों में विभाजित किया जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी राज्य के नागरिकों को विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया है। इन्हीं में से एक FCS Ration Card भी है। FCS UP Ration Card, उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों को राशन एवं खाद्य सामग्री प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत इस योजना में राज्य का कोई भी नागरिक आवेदन कर एफसीएस राशन कार्ड प्राप्त कर सकता है। इस योजना के तहत आवेदन कर्ता की आर्थिक स्थिति के अनुसार राज्य द्वारा महत्वपूर्ण खाद्य सामग्री जिसमें गेहूं, चीनी, चावल आदि को व्यक्ति राशन कार्ड के द्वारा प्राप्त कर सकता है।

UP Ration Card एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत जनता को कम दामों में एवं मुफ्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। हाल ही में उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा UP Ration Card List 2024 22 अप्रैल को जारी की गई है। UP Ration Card List 2024 में जिसका नाम होगा उसको सरकार द्वारा कम दामों पर खाद्य सामग्री प्रदान की जाएगी तथा जिन्होंने भी आवेदन कर रखा है वह UP Ration Card List 2024 में अपना नाम देख सकते हैं।

PM Kusum Solar Plant Yojana: बंजर जमीन से 1 लाख तक की करें कमाई

IPPB Mobile Banking Activate Kaise Kare: अपना IPPB मोबाइल बैंकिंग एक्टिवेट करे, ये है पूरी प्रक्रिया

UP Ration Card List 2024 Download

UP Ration Card List 2024 में अपना नाम देखने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।

  • सर्वप्रथम आपको एफसीएस उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाना होगा।
UP Ration Card List 2024
  • होमपेज पर ‘राशन कार्ड की पात्रता सूची’ विकल्प पर क्लिक करें।
UP Ration Card List 2024
  • अपना जिला और शहर या गाँव चुनें।
  • नये पेज पर अपना जिला चुनें।
  • फिर, शहरी या ग्रामीण में से किसी एक को चुनें और अपने शहर या गांव पर क्लिक करें।
  • अपने राशन दुकानदार का नाम खोजें।
  • आपको एफपीएस/पीडीएस दुकानदारों की एक सूची दिखाई देगी।
  • प्रत्येक नाम के आगे, कई राशन कार्ड हैं जिन्हें वे संभालते हैं।
  • राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करें और राशन कार्ड सूची देखें।
  • अपने दुकानदार का चयन करें और उनके नाम के आगे वाले नंबर पर क्लिक करें, आपको उस दुकानदार द्वारा प्रबंधित सभी राशन कार्डों की एक सूची दिखाई देगी।
UP Ration Card List 2024

UP Ration Card 2024 Eligibility

UP Ration Card 2024 बनवाने के लिए आपको उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई योग्यताओं का पालन करना होगा जोकि निम्नलिखित है :-

  • आवेदन कर्त्ता उत्तर प्रदेश राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • आवेदन कर्त्ता की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष या 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • आधार कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज का होना अनिवार्य है।
  • परिवार गरीबी रेखा से नीचे होना चाहिए।
  • परिवार में किसी भी सदस्य के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।

Documents required for UP Ration Card 2024

यदि आप भी उत्तर प्रदेश राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तथा UP Ration Card Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। आपको बता दें कि UP Ration Card 2024 बनवाने के लिए आवेदनकर्त्ता का परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहा होना चाहिए।

  • आवेदन कर्ता का आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • पता
  • घर के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ईमेल आईडी
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • बिजली बिल
  • गैस कनेक्शन कार्ड

Bihar Teacher Bharti 2023 | बिहार शिक्षक 170461 पदों पर भर्ती शुरू, नौकरी के लिए फटाफट ऐसे करे अप्लाई?

Shala Darpan Scholarship Portal Login: मिलेगी 96000 की छात्रवृत्ति, 1 से 12 तक के छात्रों को फटाफट करें आवेदन, जानें पूरा प्रक्रिया

UP Ration Card 2024 Apply Online

यदि आप भी UP Ration Card 2024 प्राप्त करना चाहते हैं या बनवाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है :-

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक नया होमपेज खुलकर आएगा।
  • पेज पर आपको ई डिस्टिक लॉगइन वाल्व का एक विकल्प दिखाई देगा उस विकल्प के बटन को दबाएं।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको ई डिस्टिक लॉगइन फॉर्म दिखाई देगा।
  • यहां आपको एफसीएस ई डिस्टिक यूजर लॉगिन का चयन करना होगा।
  • अब आप ई डिस्ट्रिक्ट द्वारा जारी किए गए यूजर आईडी एवं पासवर्ड भरने के पश्चात कैप्चर कोड को सही से भरना होगा तथा नीचे दिए गए सबमिट के विकल्प को दबाना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा यहां आपको इंटीग्रेटेड डिपार्टमेंट सर्विस का लिंक दिखाई देगा उस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने खाद्य एवं रसद वितरण एक विकल्प दिखाई देगा। आपको इसका चयन करना होगा।
  • अब आपके सामने खाद्य एवं रसद विभाग का पेज खुल जाएगा यहां पर आपको एनएफएसए (NFSA) के दिए हुए लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एनएफएसए का मैन्यू खुल जाएगा।
  • न्यू मैं आपको राशन की रसीद देखनी, फॉर्म में संशोधन एवं प्रिंटआउट निकलवाने तथा नई प्रविष्टि आदि का विकल्प दिखाई देगा।
  • इसमें आपको नए प्रविष्टि पात्र के दिए हुए विकल्प का चयन करना होगा।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको अपने जिले तथा उस जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र जहां भी आप निवास करते हैं उसका चयन करे तथा आगे बढ़े के विकल्प का बटन दबाएं।
  • बटन दबाने के पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा आपको यहां पर आय प्रमाण पत्र वितरण के नीचे दिए गए एप्लीकेशन नंबर एवं सर्टिफिकेट आईडी को सही से भरना होगा और आगे बढ़े के विकल्प का बटन दबाना होगा।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा यहां आपको पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक एवं सही से भरना होगा।
  • सभी जानकारी भर लेने के बाद आपको सुरक्षित करें के विकल्प टिक कर दें।
  • अब आपको राशन नंबर मिल जाएगा इसे सुरक्षित अपने पास सेव कर लें।
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र एक प्रिंट निकालें के विकल्प का बटन दबाना होगा।
  • इसके बाद आवेदन करता को राशन कार्ड पावती रसीद के विकल्प पर जाकर अपने राशन कार्ड नंबर यहां पर सर्च कर लेना होगा।
  • राशन कार्ड दर्ज करने के बाद आपको राशन कार्ड की स्लिप प्राप्त होगी।
  • इस स्लिप को आप प्रिंट निकलवा सकते हैं।
  • इस प्रकार आपकी ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया सफल हो जाएगी।

UP Ration Card 2024 Types

राशन कार्ड पाँच मुख्य प्रकारों में आते हैं, प्रत्येक अलग-अलग ज़रूरतों के लिए होते हैं जैसे :

  • एपीएल (गरीबी रेखा से ऊपर) राशन कार्ड : ये उन लोगों के लिए हैं जो गरीबी रेखा से ऊपर रहते हैं, अक्सर मध्यम वर्ग के व्यक्ति होते हैं। राशन की मात्रा और कीमत राज्य के अनुसार अलग-अलग होती है।
  • बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) राशन कार्ड: ये गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए हैं। वे देश के सबसे गरीबों, विशेषकर बिना स्थिर आय स्रोत वाले लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने में मदद करते हैं।
  • एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) राशन कार्ड : बहुत कम या अस्थिर आय वाले लोगों को दिया जाता है, जैसे स्ट्रीट वेंडर, बेरोजगार युवा, महिलाएं और आर्थिक रूप से संघर्ष करने वाले बुजुर्ग लोग।
  • एवाई (अन्नपूर्णा योजना) राशन कार्ड : विशेष रूप से गरीब वरिष्ठ नागरिकों के लिए, उन्हें मासिक राशन की पेशकश की जाती है। यह 65 वर्ष से अधिक उम्र के उन बुजुर्गों को निशाना बनाता है जो जरूरतमंद हैं।
  • पीएचएच (प्राथमिकता घरेलू) राशन कार्ड : इनका लक्ष्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से पहचाने जाने वाले सबसे वंचित परिवारों को राशन वितरण में प्राथमिकता देना है, जिसमें हर महीने प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन होता है।
SSCNR

Leave a Comment