ctet application form 2023 last date | ctet 2023 syllabus | ctet december 2023 notification | ctet exam date 2023 | ctet 2023 अधिसूचना
CTET December Notification 2023: Central Teacher Eligibility Test (CTET) 2023 परीक्षा के लिए विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। आज के इस लेख में हम आपके लिए CTET December Notification 2023 के संबंध में नई जानकारियां लेकर आए हैं। अधिक जानकारी हासिल करने के लिए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें। बड़ी संख्या में उम्मीदवार जो केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा दिसंबर 2023 में उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें यह जानना होगा कि आवेदन पत्र आधिकारिक तौर पर सीबीएसई, नई दिल्ली द्वारा अगले कुछ हफ्तों में जारी किया जाएगा। पंजीकरण करने और आवेदन जमा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा।
अधिसूचना विवरणिका जारी होने के तुरंत बाद ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक भी इस लेख में सक्रिय कर दिया जाएगा। वे सभी जो भविष्य में Academics अर्थात Teaching के क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो उनके लिए यह परीक्षा बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगर आप भी CTET 2023 की तैयारी कर रहे हैं तो एक बार हमारा यह लेख पूरा पढ़ ले, ताकि आपको New Pattern के आधार पर तैयारी करने में आसानी हो।
CTET December Notification 2023
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के माध्यम से हर साल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की परीक्षाएं आयोजित कराई जाती हैं। हाल ही में बोर्ड द्वारा जुलाई 2023 में CTET का Latest exam हुआ था। जिसके रिजल्ट भी वेबसाइट ने जारी कर दिए हैं। अब सभी छात्रों को CTET December की आगामी परीक्षा का इंतजार है। आपको बता दें कि आमतौर पर CTET द्वारा एक साल में दो बार परीक्षाएं आयोजित कराई जाती हैं। जिसमें से पहली परीक्षा जुलाई महीने के अंत तक संपन्न हो जाती है।
जबकि दूसरी परीक्षा दिसंबर महीने में होती है। लेकिन पिछले कुछ सालों से CTET द्वारा 1 साल में केवल एक ही परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। ऐसे में छात्रों को इस बात की चिंता है कि क्या CTET की परीक्षा दिसंबर 2023 में होगी? आपको बता दें कि इसके बारे में अभी तक विभाग द्वारा कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक दिसंबर महीने में इसकी परीक्षाएं दोबारा आयोजित कराई जा सकती हैं।
गौरतलब है कि कोरोना काल में हुई महामारी और अव्यवस्था के कारण बोर्ड द्वारा साल में दो की जगह केवल एक ही परीक्षाएं आयोजित हो रही थी। लेकिन अब हालात बेहतर हो गए हैं, इसलिए कई सारे विद्वानों का ऐसा मानना है कि CTET द्वारा अब साल में दोबारा दो बार परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।
JEE Mains Reduced Syllabus 2024: JEE Main Syllabus 2024 Download Link, jeemain.nta.nic.in
CTET December Notification 2023 Release Date
हर साल कई लाख ऐसे लोग CTET की परीक्षा में बैठते हैं जिन्हें भविष्य में अध्यापक बनना है। लेकिन इसमें सभी लोगों को सफलता नहीं मिल पाती। आपको बता दें कि हाल ही में CBSE द्वारा CTET July 2023 की परीक्षाएं आयोजित कराई गई थी। इसका रिजल्ट भी वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस रिजल्ट के मुताबिक 14 लाख से अधिक अभ्यर्थी CTET Paper 1 परीक्षा के अंदर शामिल हुए थे, जिनमें से केवल 580000 के आसपास अभ्यार्थी पास हो पाए हैं। यानी केवल एक तिहाई छात्रों को ही सफलता मिली है। इसी प्रकार CTET Paper 2 के अंतर्गत 1200000 छात्रों में से केवल 300000 छात्रों को ही सफलता प्राप्त हुई है।
इसका बड़ा कारण यह है कि हाल ही में CTET ने अपने New pattern के अंतर्गत बदलाव किए हैं। इसके साथ ही CTET की परीक्षाएं भी अब Computer पर CBT मोड पर होती हैं। जिसके कारण अपडेट ना होने की वजह से कई अभ्यर्थियों को असफलता प्राप्त हुई है। इसलिए यदि आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो New Pattern के आधार पर ही तैयारी करें, ताकि आपका पहली बार में ही CTET परीक्षा का रिजल्ट अच्छा आ जाए।
Central Board of Secondary Education, New Delhi द्वारा अक्टूबर अंत तक CTET December Notification 2023 जारी कर दिया जाएगा !!
CTET December Notification 2023 Exam
CTET की परीक्षा में वह सभी लोग आवेदन कर सकते हैं जो प्राथमिक शिक्षक अथवा TGT बनना चाहते हैं। यह केंद्रीय स्तर पर आयोजित एक शिक्षक पात्रता परीक्षा TET है। जिसे पास करने के बाद आप केंद्र सरकार द्वारा संचालित विद्यालयों जैसे KVS, NVS इत्यादि के अंदर शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा DoE के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में भी आवेदन करने के लिए CTET की परीक्षा पास करना अत्यंत आवश्यक है। जो लोग प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं उन्हें CTET paper 1 की परीक्षा पास करनी होती है, जिसमें 150 अंकों का पेपर ऑनलाइन माध्यम से हल करना होता है।
यहां 30-30 अंको के पांच सेक्शन होते हैं। जिसमें से आपको पेपर पास करने के लिए न्यूनतम 90 अंक लाने आवश्यक है। इसी प्रकार CTET Paper 2 की परीक्षाएं वह सभी लोग दे सकते हैं जो TGT बनना चाहते हैं। इसके अंतर्गत भी आपको 150 अंकों का पेपर हल करना होता है। जिसमें आप को specific subject का भी चयन करना होता है जिसमें आप शिक्षण कार्य करेंगे।
CTET Eligibility Criteria 2023
सीटीईटी पात्रता 2023 के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं की जांच करें और फिर अगले चरण के लिए आगे बढ़ें :-
- सबसे पहले, पेपर 1 के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट या स्नातक के साथ डी.एल.एड योग्यता प्राप्त करना आवश्यक है।
- दूसरा, पेपर 2 के लिए उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ योग्य बी.एड होना आवश्यक है।
- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपने अपनी डिग्री 50% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।
- जो लोग अपनी शिक्षा या पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में हैं वे सीटीईटी परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण नहीं कर सकते हैं।
CTET Application Fees
सीटीईटी 2023 पेपर 1 के लिए सामान्य और ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000/ निर्धारित है, जबकि पेपर I और II दोनों का चयन करने पर उन्हें ₹1200/ का शुल्क देना होगा। दूसरी ओर, एससी, एसटी और दिव्यांग व्यक्तियों को पेपर I के लिए ₹500/ का भुगतान करना होगा और पेपर I और II दोनों के लिए यह ₹600/ है। जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने वाले हैं, वे इस शुल्क का भुगतान अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके कर सकेंगे।
[Out] KVS PRT Interview Call Letter 2023 Direct Download Link…
CTET Registration 2023: Important Dates
Event | Dates |
CTET December Notification 2023 | October 2023 |
CTET Application Form 2023 Start Date | October 2023 |
CTET Registration 2023 Last Date | November 2023 |
Last Date to Upload Documents | November 2023 |
Last Date to make correction | November 2023 |
Last Date to Pay Fee | November 2023 |
CTET Exam Date December 2023 | 10th December 2023 |
CTET Exam City Slip | December 2023 |
CTET Admit Card | December 2023 |
How to apply for CTET December 2023 Exam ?
CTET दिसंबर 2023 के लिए आवेदन करने के चरण इस प्रकार हैं :-
- सबसे पहले आप CTET Official Website (ctet.nic.in) पर जाएँ।
- CTET वेबसाइट के होमपेज पर “ऑनलाइन आवेदन करें” ढूंढें और क्लिक करें।
- यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं तो अपना विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल पता प्रदान करके पंजीकरण करें।
- यदि आपके पास पहले से ही एक खाता है, तो अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- CTET December 2023 Application Form को अपने व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण के साथ सही ढंग से भरें।
- अधिसूचना पर उपलब्ध नियमों के अनुसार अपनी फोटो और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके सही शुल्क श्रेणी (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, आदि) का चयन करके आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- आपके द्वारा दर्ज किए गए सभी विवरणों की समीक्षा करें, यदि आवश्यक हो तो सुधार करें, और फिर अपना आवेदन जमा करें और पुष्टिकरण की एक प्रिंट प्रति प्राप्त करें।
FAQ’s : CTET December Notification 2023
CBSE CTET December 2023 के लिए नई परीक्षा तिथि कब जारी करेगा ?
सीबीएसई द्वारा जल्द ही अक्टूबर के अंत तक CTET दिसंबर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
CTET दिसंबर 2023 के लिए कौन पात्र है ?
कोई भी व्यक्ति जिसने प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (D.El.Ed) या बैचलर ऑफ एजुकेशन (B.Ed) पूरा कर लिया है, वह CTET पेपर 1 और 2 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
CTET की परीक्षा कब आयोजित की जाएगी ?
CTET परीक्षा दिसंबर 2023 में आयोजित की जाएगी।
CTET आवेदन पत्र भरने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?
सीटीईटी आवेदन पत्र ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा।
सीटीईटी आवेदन शुल्क क्या है ?
सीटीईटी आवेदन शुल्क पेपर 1 के लिए 1000/- रुपये और पेपर 1 और 2 दोनों के लिए 1200/- रुपये है।