SSC GD Bharti 2023: 75000 पदों पर भर्ती- BSF, CRPF, CISF, Constable इत्यादि

SSC GD Bharti 2023: SSC हर साल पूरे भारत में कर्मचारियों का चयन करने के लिए परीक्षाएं आयोजित करवाती है। ऐसे में SSC GD 2023 की तैयारी करने वाले युवाओं को विभाग ने एक नई खुशखबरी दे दी है। लगभग 75000 से अधिक पदों पर BSF, CRPF तथा अन्य संस्थानों में GD के पदों पर भर्तियां निकलने वाली है। यदि आप भी काफी लंबे समय से कर्मचारी चयन आयोग द्वारा निकाली जाने वाली SSC GD Bharti 2023 का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह लेख बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है।

यहां हम आपको SSC द्वारा जारी किए गए SSC GD Bharti 2023 Notification के माध्यम से GD BHARTI के संबंध में जानकारी प्रदान कर रहे हैं। जिसमें आपको आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज, SSC GD Recruitment 2023 में आवेदन करने की पात्रता, इत्यादि के बारे में बताएंगे। इसलिए आप हमारा यह लेख “SSC GD Bharti 2023” अंत तक पूरा पढ़ें।

SSC GD Bharti

SSC GD Bharti 2023: 75000 पदों पर भर्ती

Staff Selection Commission – SSC के माध्यम से मिलिट्री संबंधित विभिन्न संस्थानों जैसे BSF, CRPF, CISF असम राइफल्स इत्यादि में GD Bharti Exam 2023 आयोजित की जाती है। इसमें हर साल लाखों छात्र आवेदन करते हैं। अगर आप दसवीं के बाद डायरेक्ट इन सशस्त्र बलों में आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए SSC GD Bharti काफी ज्यादा लाभकारी है। हाल ही में अक्टूबर-नवंबर 2022 में SSC ने लगभग 25000 के आसपास पदों पर GD भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए थे। जिन पर परीक्षाएं भी संपन्न हो चुकी हैं। और इनके रिजल्ट भी आ चुके हैं।

कई सारे छात्र हैं जिन्हें इस बार इस SSC GD Exam में कामयाबी नहीं, साथ ही ऐसे छात्र भी हैं जो पहली बार SSC GD Paper 2023 देंगे। उन सभी को उत्सुकता है कि SSC द्वारा GD के पदों के लिए दोबारा आवेदन कब स्वीकार किए जाएंगे। आप सभी को बता दें कि अभी तक विभाग द्वारा किसी प्रकार का Official Notification जारी नहीं किया यह है। लेकिन डिपार्टमेंट में विभिन्न पदों पर खाली रिक्तियों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार SSC GD 2023 के लिए लगभग 75000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। हालांकि आपको किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी प्राप्त करने के लिए SSC GD Recruitment Official Notification पर संपर्क करना चाहिए।

सैमसंग समर इंटर्नशिप 2023: वेतन, पात्रता और चयन प्रक्रिया

Term Insurance Plan क्या है टर्म इंश्योरेंस कौन ले सकता है टर्म इंश्योरेंस के क्या फायदे हैं

पात्रता: SSC GD Eligibility

कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission SSC)अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर GD के पदों पर आवेदन (Apply Online for SSC GD Bharti 2023) करने के लिए पात्रता जारी करता है। अगर आप भी GD के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होंगी:

  • आवेदन करते समय आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और 23 वर्ष से कम होनी चाहिए। हालांकि विभिन्न कैटेगरी के आवेदकों को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार आरक्षण दिया जाएगा।
  • आवेदक ने कक्षा दसवीं पास कर रखी हो। 10वीं 12वीं पास इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए आपको लिखित परीक्षा के साथ-साथ physical test के अंदर भी पास होना पड़ेगा।
  • शारीरिक परीक्षा में शामिल होने के लिए पुरुषों की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर से ज्यादा होनी चाहिए और महिलाओं की ऊंचाई 157 सेंटीमीटर से ज्यादा होनी चाहिए। हालांकि उत्तर पूर्वी भारत के निवासियों और अन्य कैटेगरी के लोगों के लिए ऊंचाई का क्राइटेरिया अलग-अलग है।
  • इसके साथ ही आपको फिजिकल टेस्ट में होने वाले दौड़ को भी समय के अंदर पूरा करना होगा।

Documents for SSC GD Online Form 2023

GD के पदों पर आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज ऑनलाइन माध्यम से अपलोड करने होंगे।

  • कक्षा दसवीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • घर का एड्रेस
  • पासपोर्ट के आकार का फोटोग्राफ (चश्मे लगे हुए फोटो को रिजेक्ट कर दिया)
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति के हस्ताक्षर का फोटो।

Check SSC GD Result 2023: यहाँ से चेक करें रिजल्ट

SSC Exam Calendar 2023-24 Download: SSC ने जारी किया एग्‍जाम कैलेंडर 2023-24, यहां देखें जरूरी लिस्ट

Apply for SSC GD 2023: आवेदन कैसे करें?

आपको SSC GD Bharti आवेदन करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया फॉलो करने हैं। जो कि इस प्रकार है:

  • सबसे पहले आपको SSC official website वेबसाइट पर जाना है और यहां पर अपना SSC Registration करना है। इस लिंक पर क्लिक कर कर आप डायरेक्ट वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
  • इसके बाद आपको यहां पर अपना आधार नंबर लिखना है जिस पर otp के माध्यम से वेरिफिकेशन कोड भेजा जाएगा।
  • इसके बाद आप अपना नाम, माता पिता का नाम, घर का एड्रेस, कक्षा दसवीं का विवरण, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिखकर अपना रजिस्ट्रेशन कर ले।
SSC GD Bharti 2023 3
  • अब आपको वेबसाइट पर SSC Login 2023 करना है जिसके लिए आपको यूज़र आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको स्क्रीन पर दिखाया गया “SSC GD APPLY Link” पर क्लिक करना है।
  • यहां आपका नाम और सभी प्रकार की जानकारियां पहले से ही होंगी।
  • आपको केवल अपने सेंटर का चयन करना है और अपना फोटोग्राफ अपलोड करना है।
  • आवेदन करने के बाद आप संबंधित फीस जमा कर दें और इसे डाउनलोड कर ले

इसके बाद जैसे ही परीक्षा के लिए SSC GD Admit Card 2023 जारी किया जाता है आपको इसकी सूचना मैसेज के माध्यम से कह दी जाती है। जहां आपको अपने USER-ID का प्रयोग करके अपना SSC GD Exam 2023 Admit Card Download करना होगा और परीक्षा में जाना होगा।

SSC GD Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें

उम्मीदवार SSC GD Exam Hall Ticket Download कर सकते हैं नीचे हमने उन सभी चरणों का उल्लेख किया है जिनके माध्यम से आप SSC GD Call Letter 2023 को बहुत आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को कर्मचारी चयन आयोग (SSC ssc.nic.in ) आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
SSC GD Bharti 2023 1
  • आपको SSC GD Constable BSF CISF CRPF ITBP SSB NIA SSF and Assam Rifles Hall Ticket 2023 कैंडिडेट लॉग इन का नोटिफिकेशन लिंक दिखाई देगा और लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ डालना होगा।
  • अपनी जानकारी भरने के बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करें।
SSC GD Bharti 2023 2
  • आपका SSC GD Exam Admit Card 2023 आपके कंप्यूटर स्क्रीन/मोबाइल पर प्रदर्शित होगा .
SSCNR Home Page

Leave a Comment