DA में 9% की बढ़ोतरी, 3 महीने का DA Arrear पेमेंट, खाते में राशि ऐसे करें चेक

7th Pay Commission DA Hike 9 Percent News and DA arrear Payment Date: सरकार द्वारा अपने केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों को समय-समय पर Dearness Allowance (DA) दिया जाता है। सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के DA Dearness Allowance के अंदर बढ़ोतरी करने का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके मुताबिक इन कर्मचारियों के DA में 9% बढ़ोतरी की जाएगी। इसकी सूचना वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई है।

कर्मचारियों को अगले महीने की सैलरी में यह Dearness Allowance (DA) जोड़ कर दिया जाएगा। इसके अलावा पिछले महीनों के रुके हुए DA की राशि भी कर्मचारियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में अगर आप भी एक सरकारी कर्मचारी हैं तो आपके लिए यह लेख काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिसमें हम आपको DA के अंतर्गत होने वाली बढ़ोतरी के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।

DA में हुई 9 बढ़ोत्तरी

कर्मचारियों को मिलने वाला Dearness Allowance (DA) 7th Pay Commission के आधार पर दिया जाता है। लेकिन आज हम जिस DA में बढ़ोतरी की बात कर रहे हैं। वह 6th Pay Commission के अनुसार वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए है। केंद्र सरकार ने वित्त मंत्रालय के माध्यम से छठे वेतन आयोग के अनुसार सैलरी प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का नोटिफिकेशन दिया है। जिससे उनका Dearness Allowance (DA) अब बढ़कर 221% हो गया है।

आपको बता दें पहले यह Dearness Allowance (DA) 212% था। जो कर्मचारियों को उनके बेसिक सैलरी में जोड़ कर दिया जाता था। काफी लंबे समय से कर्मचारियों को अपने DA में बढ़ोतरी होने का इंतजार था। जिसे आप सरकार ने अपनी मुहर लगाकर लागू कर दिया है।

Income Tax Refund Scam: इनकम टैक्स में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, रिफंड स्टेटस करें चेक, ITR Fraud से खुद को कैसे बचाएं?

Yogi Free laptop Yojana: योगी फ्री लैपटॉप योजना फॉर्म , लिस्ट , सिलेक्शन सब मिलेगा यहां

यह कर्मचारी लाभान्वित होंगे

6th Pay Commission के अनुसार CPSE और CDA के अंतर्गत Salary प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के DA में 9% का इजाफा हुआ है। जो कि केंद्रीय और ऑटोनोमस बॉडी के अंतर्गत काम करते हैं। हालांकि अब देश में 6th Pay Commission से सैलरी प्राप्त करने वाले बहुत कम कर्मचारी ही रह गए हैं। बता दें कि इन कर्मचारियों को जनवरी 2023 से DA में बढ़ोतरी का इंतजार था। जिसे सरकार ने लागू कर दिया है।

अब कर्मचारियों को उनकी सैलरी में जनवरी से अब तक के सभी में DA को 9% बढ़ा कर दिया जाएगा। जोकि कर्मचारियों की अगली सैलरी में उन तक पहुंच पाएगा। हालांकि 7th Pay Commission के अनुसार सैलरी प्राप्त करने वाले केंद्रीय कर्मचारियों के DA में सरकार ने मार्च 2023 में ही नोटिस जारी करके बढ़ोतरी कर दी थी। जिसके बाद से अब उन्हें 42% Dearness Allowance (DA) प्राप्त हो रहा है। हालांकि जुलाई महीने में दोबारा से नया Dearness Allowance (DA) केंद्रीय कर्मचारियों को प्राप्त होना था जिसका अभी तक सरकार ने कोई नोटिस जारी नहीं किया है।

sscnr

Leave a Comment