Karwa Chauth 2023 Holiday (Declared): सरकार का महिला कर्मचारियों को तोहफा, करवाचौथ 1 नवंबर को छुट्टी घोषित, [आधिकारिक नोटिस जारी]

Karwa Chauth 2023 Holiday Declared: करवाचौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है. राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित (Karwa Chauth 2023 Holiday Declared) किया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार दोपहर इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

हाँ सही पढ़ा आपने सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है कल करवाचौथ के मौके पर छुट्टी की घोषणा (Karwa Chauth 2023 Holiday Declared) की है। आप आधिकारिक जानकारी को इस पेज पर देख सकते हैं। उत्तराखंड में दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को गिफ्ट देने का सिलसिला जारी है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वर्दी भत्ता बढ़ाने और 6000 कर्मचारियों को Old Pension yojana का लाभ देने के कैबिनेट फैसले के बाद अब प्रदेश सरकार ने महिला कर्मचारियों को करवा चौथ से पहले तोहफा (Karva Chauth Holiday 2023) दिया है। उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों के लिए करवा चौथ पर अवकाश की घोषणा (KarwaChauth Holiday) की है।

Karwa Chauth 2023 Holiday Declared: क्या लिखा है आदेश में

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए 1 November को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिये हैं। सचिव विनोद कुमार सुमन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि “राज्यपाल, उत्तराखण्ड राज्य के अधीन शासकीय व अशासकीय कार्यालयों/ शैक्षणिक संस्थानों व शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को प्रदेश में करवा चौथ पर्व (karwa chauth festival) हेतु 01/11/2023 को सार्वजनिक अवकाश (Karwa Chauth 2023 Holiday) घोषित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

karwa

करवा चौथ बुधवार (Karva Chauth Date Wednesday)

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में करवा चौथ (Karva Chauth 2023) का बहुत महत्व माना जाता है। करवा चौथ हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं शाम के समय चौथ माता, करवा माता और गणपति की पूजा करती हैं और चंद्रमा निकलने के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देती हैं। इस वर्ष Karva Chauth Date करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को पड़ रहा है।

Diwali Free Gas Cylinder: दिवाली का तोहफा मुफ्त सिलिंडर

UKSSSC Recruitment 2023 [OUT]

PM Mudra Loan Yojana 2023

करवा चौथ के दिन कथा सुनना अत्यंत शुभ माना जाता है। करवा माता की कथा सुनने और कथा को पढ़ने के लिए विवाहित महिलाओं को करवा चौथ के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद व्रत का संकल्प करना चाहिए। फिर पूजा घर में करवा माता की तस्वीर रखनी चाहिए और उनसे अपने पति की लंबी उम्र की कामना करनी चाहिए। करवा चौथ की कथा सुनने का सबसे अच्छा समय अभिजीत मुहूर्त माना जाता है। उस समय करवा चौथ की कथा सुनना या पढ़ना वैवाहिक जीवन के लिए शुभ होता है।

sscnr

Leave a Comment