UPBOCW Portal 2024: यूपी श्रम विभाग पंजीकरण, श्रमिक पंजीयन आवेदन स्थिति @ upbocw.in

UPBOCW Portal 2024: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में श्रमिकों की स्थिति बेहतर करने के लिए हाल ही में एक महत्वपूर्ण पोर्टल की शुरुआत की है । इस नए पोर्टल UPBOCW Portal 2024 के अंतर्गत राज्य सरकार श्रमिक नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा और योजनाओं से संबंधित सारी जानकारी अपडेट करने वाली है।  वही इस UPBOCW Portal 2024 के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि श्रमिकों को इन विभिन्न योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा सके।

श्रमिकों को केवल एक बार ही इस UPBOCW Portal 2024 Registration करना होगा ,इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद श्रमिकों को श्रमिक पंजीयन कार्ड (labor registration card) दिया जाएगा। इस Shramik Card के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रत्येक Shramik Yojana का लाभ इन रजिस्टर्ड श्रमिकों को उपलब्ध कराया जाएगा।

UPBOCW Portal 2024

UPBOCW Portal 2024: उद्देश्य

जैसा कि हम सब जानते हैं देश में केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार लगातार या प्रयत्न कर रही है कि देश के सभी श्रमिकों की स्थिति को बेहतर किया जा सके और उन्हें बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराया जा सके ,इसी कोशिश के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के श्रमिकों के लिए श्रम विभाग के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण UPBOCW Portal 2024 की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी श्रमिक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर श्रमिक पंजीयन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं और प्रदेश सरकार केंद्र स्तर पर शुरू की गई सभी श्रमिक योजनाओं (Shramik Schemes) का लाभ ले सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में UPBOCW 2024 Portal श्रमिकों के लिए शुरू किया है ।इस पोर्टल पर मजदूरों को ऑनलाइन माध्यम से UPBOCW Portal Registration 2024 प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करने के पश्चात मजदूरों को श्रमिक विभाग द्वारा सभी महत्वपूर्ण सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड नाम का यह UPBOCW Portal 2024 मजदूरों की स्थिति बेहतर बनाने के लिए लांच किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी मजदूर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर योजनाओं के लाभार्थी बन सकते हैं।

RTE Admission Phase 2 Online Form Date, Eligibility, Result, How to Apply?

UGC NET June Session 2024: नोटिफिकेशन से लेकर एग्जाम तक की डेट्स, इस तरह भरें Registration फॉर्म

SSC में निकली 15,000 पदों पर नई भर्ती [SSC MTS Notification 2024 (7th May)] यहाँ जाने सम्पूर्ण जानकारी !!

UP Labor Registration Benefit 2024

  • UPBOCW अर्थात उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पोर्टल पर मजदूर घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
  •  एक बार इस पोर्टल पर UP Labor Registration करने के पश्चात मजदूर केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सारी श्रमिक योजनाएं में आवेदन कर सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की आर्थिक स्थिति और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है।

UPBOCW Schemes 2024

उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड पर उपलब्ध योजनाएं

UPBOCW Portal 2024 पर श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है यह योजना निम्न प्रकार से है

  • सौर ऊर्जा सहायता योजना
  • शिशु हित लाभ योजना
  • चिकित्सा सुविधा योजना
  • निर्माण कामगार
  • बालिका मदद योजना 
  •  कामगार मृत्यु और विकलांगता सहायता योजना
  •  कौशल विकास तकनीकी योजना
  •  गंभीर बीमार सहायता योजना
  • आवासीय विद्यालय योजना
  • क्षमता पेंशन योजना
  • निर्माण श्रमिक भोजन सहायता योजना
  • कन्या विवाह योजना
  • मातृत्व लाभ योजना
  • पेंशन सहायता योजना
  •  निर्माण कामगार अंत्येष्टि योजना
  • आवास सहायता योजना
  •  संत रविदास शिक्षा सहायता योजना
  • मेधावी छात्र पुरस्कार सहायता योजना

यूपी श्रमिक पंजीकरण (UP Shramik Registration 2024)

उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड के अंतर्गत कौन-कौन से श्रमिक पंजीकरण कर सकते हैं?

 उत्तर प्रदेश भवन एवं निर्माण कर्मकार बोर्ड के अंतर्गत हर श्रमिक वर्ग का श्रमिक पंजीकरण कर सकता है, जैसे की बढई का काम ,कुआं खोदना, रोलर चलाना, छप्पर डालने का काम, प्लंबर ,लोहार, राज मिस्त्री ,सड़क निर्माण करने वाले मजदूर, मोजैक पॉलिश करने वाले ,मिक्सर चलाने वाले ,इलेक्ट्रिक  काम करने वाले, पुताई ,सुरंग निर्माण ,हथोड़ा चलाने वाले, टाइल्स लगाने वाले ,चट्टान तोड़ने वाले, मार्बल और स्टोन काम करने वाले, स्प्रे और मिक्सिंग वर्क करने वाले ,चौकीदारी करने वाले, चुना बनाने वाले, सीमेंट कंक्रीट ढोने वाले, इट भट्ट का निर्माण करने वाले ,रसोई उपयोगी  मॉड्यूलर इकाई बनाने वाले ,खिड़की ग्रिल दरवाजे आदि बनाने वाले, आंतरिक कार्य जैसे मशीनरी पुल निर्माण करने वाले, ठंड और गर्मी मशीनरी मरम्मत काम करने वाले ,बांध भवन, पुल सड़क निर्माण करने वाले मजदूर

सरकार दे रही मूंग बीज की खरीद पर 75% की सब्सिडी, इस तरह करें आवेदन

Aadhar Card Voter ID Link 2024: आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड के साथ इस तरह करें लिंक

बेटी के जन्म में सरकार दे रही 50000 रूपए, इस तरह भरें फॉर्म

उत्तर प्रदेश श्रमिक कार्ड जिलेवार लिस्ट (Uttar Pradesh Shramik Card District Wise List)

उत्तर प्रदेश सरकार सभी श्रमिकों के आवेदन स्वीकारने के पश्चात श्रमिकों की जिलेवार लिस्ट अधिकारी वेबसाइट पर जारी करती है। श्रमिक अपने जिले अनुसार अपना नाम उस लिस्ट में देख सकते हैं। श्रमिकों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले, ग्राम ,ब्लॉक और पंचायत के आधार पर लिस्ट जारी करती है और इसी आधार पर श्रमिकों को अपनी स्थिति का पता चलता है ।

Uttar Pradesh Shramik Card Status 2024

 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए इस Shramik Card Portal के माध्यम से आवेदक अपनी स्थिति निम्नलिखित प्रक्रिया के माध्यम से देख सकता है

  •  सबसे पहले आवेदक को श्रम विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट upbocw.in पर जाना होगा।
  •  इसके पश्चात उन्हें होम पेज पर श्रमिक क्षेत्र में जाकर श्रमिकों की सूची (list of workers) के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवार को जिलेवार या ब्लॉक वार लिस्ट देखनी है उसे विकल्प का चयन करना होगा ।
  • विकल्प का चयन करने के पश्चात आवेदक को नए पेज पर जनपद ,नगर निकाय, विकासखंड ,कार्य की प्रकृति इत्यादि विवरण भरना होगा।
  •  सारे विवरण भरने के बाद उम्मीदवार को कैप्चा कोड डालकर विवरण सबमिट करना होगा।
  •  विवरण सबमिट होने के पश्चात आवेदक की स्क्रीन पर एक सूची आ जाती है इस सूची में आवेदक अपना नाम चेक कर सकते हैं।

निष्कर्ष: UPBOCW Portal 2024

इस प्रकार वे सभी आवेदक जो उत्तर प्रदेश श्रम विभाग के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी स्थिति चेक कर सकते हैं।

sscnr

Leave a Comment