Central Employee Salary Hike 2023 : कर्मचारी और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, जल्द DA बढ़कर होगा 45%

अगस्त का महीना शुरु हो चुका है और इस महीने त्योहारों की बौछार होने जा रही है। इस त्योहारों के सीजन में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को एक बार फिर बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसमें महंगाई भत्ता, फिटमेंट फैक्टर और हाउस रेंट अलाउंस भी शामिल है। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 फीसदी की वृद्धि की जा सकती है।

आपको बता दे की जुलाई महीने में केंद्र सरकार कर्मचारियों को कई तरह के लाभ दे रही है। ऐसे में AICPI इंटेक्स के आंकड़े से लगाया गया है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले फिटमेंट फैक्टर और हाउस रेंट अलाउंस (HRA) जैसे भत्तों पर भी विचार किया जा सकता है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Work From Home : घर बैठे कमाए 30,000 रुपए, 10 अगस्त तक करें आवेदन

पहली बार ITR फाइल कर रहे हैं तो इन 5 बातों का रखें ध्यान, एक गलती से निरस्त हो सकता है आपका क्लेम

Central Employee Salary Hike 2023 3% बढ़ेगा महंगाई भत्ता

  • केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों पेंशनभोगियों DA मैं 3% की वृद्धि कर सकती है। आपको बता दें कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 42 फ़ीसदी मिल रहा है इसे जल्द बनाकर 45% किया जा सकता है। आपको बता दें कि केंद्र कर्मचारियों को यह साल में दूसरी बढ़ोतरी होगी। उम्मीद है कि सितंबर महीने में महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की वृद्धि की जा सकती है।
  • केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के लिए 12815 करोड रुपए खर्च करेगा। इससे लगभग 47.58 लाख कर्मचारियों और लगभग 69.76 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

Central Employee Salary Hike 2023 फिटमेंट फैक्टर में भी वृद्धि

महंगाई भत्ते के एलान के बाद फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) वृद्धि पर भी विचार हो सकता है। जैसा कि आप सभी को पता है कि आगामी लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। जिसको देखते हुए केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलेरी 26000 कर सकती है। वर्तमान में कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 फीसदी है लेकिन कर्मचारी संघ लंबे समय से इसे बढ़ाकर 3 फीसदी की मांग कर रहे है। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं इसका लाभ 52 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

Central Employee Salary Hike 2023 साल 2016 में हुई फिटमेंट फैक्टर की वृद्धि

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया था और इसी साल से सातवां वेतन आयोग को भी लागू किया गया था। कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपए से सीधे 18000 रुपए हो गई थी और अब केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 26000 तक हो सकती है। फिटमेंट फैक्टर की दरों में संशोधन होने पर कर्मचारियों की सैलरी में ढाई गुना वृद्धि होगी।

Free Laptop Yojana: इतने परसेंट वालों को मिलेगा फ्री लैपटॉप, 10 वीं 12 वीं पास करें आवेदन

7th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा एरियर का तोहफ़ा, इन लोगों को होगी टैक्स से राहत
SSCNR

Leave a Comment