PM Kisan Yojana Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना PM-KISAN के माध्यम से देश के करोड़ों किसानों को सरकार सहायक राशि प्रदान करती है। जिससे किसान अपनी खेती बाड़ी से संबंधित आर्थिक समस्याओं को निपटा सकें। इसके माध्यम से सभी लाभार्थियों को 1 साल में ₹6000 की राशि 3 किस्तों में दी जाती है। इस प्रकार हर 4 महीने के अंतराल पर लाभार्थियों के बैंक खाते में ₹2000 की राशि ट्रांसफर करी जाती है। आमतौर पर एक किसान परिवार में पति और पत्नी दोनों ही किसान होते हैं।
लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या दोनों पति पत्नी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत अलग-अलग लाभ प्राप्त कर सकते हैं ? अगर आपके मन में भी इस प्रकार के कुछ प्रश्न हैं, तो आप हमारा यह लेख पढ़ें।
आज हम आपके लिए PM Kisan Yojana से संबंधित कुछ इसी प्रकार के प्रश्न और उनके उत्तर लेकर आए हैं। इसलिए आप हमारा यह लेख आखिर तक जरूर पढ़ें।
![[PM Kisan 15th क़िस्त जारी !!] PM Kisan Yojana Update : क्या इस बार पति पत्नी दोनों को मिलेगा किसान योजना का लाभ ? जाने सम्पूर्ण जानकारी !! 1 PM Kisan Yojana Latest Update](https://sscnr.org/wp-content/uploads/2023/09/PM-Kisan-15th-Installment-amount-2023-min-3-1024x535.jpg)
PM Kisan Yojana Latest Update
कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत PM Kisan Yojana संचालित की जा रही है। इसमें सभी लाभार्थी किसानों को हर 4 महीने के अंतराल में ₹2000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। जिसके लिए किसानों को अपना PM KISAN Registration करना होता है।
हालांकि आप ऑनलाइन माध्यम से अपना PM KISAN पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद सरकार द्वारा सत्यापित सभी किसानों के बैंक खाते में यह सहायक राशि ट्रांसफर की जाती है।
आपको बता दें कि 15वीं क़िस्त का भुगतान भी सरकार द्वारा कर दिया गया है। जिसमें 9 करोड़ से अधिक किसानों को यह राशि दी गयी। यह पैसा किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया है। यदि आपको यह पैसा अभी नहीं मिला है तोह चिंता न करें, बहुत जल्दी आपके बैंक खाते में इस किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस पैसे का उपयोग करके किसान भाई बुवाई के लिए बीज, खाद, उर्वरक और दूसरी सामग्री खरीद सकते हैं।
PM KISAN 15th Installment 2023 का भुगतान 15 नवंबर, 2023 को कर दिया गया है !!
Ayushman Card Download: घर बैठे अपने मोबाइल से ऐसे करें फ़टाफ़ट डाउनलोड
क्या पति और पत्नी दोनों को PM Kisan Yojana का लाभ मिल सकता है ?
सरकार द्वारा चलाई जा रही है यह योजना किसानों के हित के लिए है। इसमें यह बात साफ बताई गई है कि एक परिवार से केवल एक ही किसान को लाभ मिलेगा। यानी यदि एक परिवार में 1 से ज्यादा लोग भी खेती करते हैं, तो तब भी ऐसी स्थिति में परिवार के केवल एक ही सदस्य के बैंक खाते में लाभ की राशि आएगी। तथा अन्य सभी सदस्यों का नाम सरकार अपनी लिस्ट में से हटा देगी।
इसका मतलब यह हुआ कि पति और पत्नी दोनों प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त नहीं कर सकते।
पहले खुद को, फिर पत्नी को और बाद में बच्चों को मिलती रहेगी Pension
हो गया कंफर्म! Next DA Hike में 49,200 बढ़ेगी सैलरी, Minimum Salary- 26000
या तो पति अपने नाम पर PM-KISAN की राशि ट्रांसफर करवाए अन्यथा पत्नी के नाम पर वह यह राशि ट्रांसफर करवा सकता है। लेकिन दोनों के नाम पर राशि जारी नहीं की जाएगी। यदि सरकार ने जाने अनजाने में दोनों के खाते में पैसा भेज दिया है तो आइंदा उनमें से किसी एक को ही लाभ प्राप्त होगा। उचित कार्यवाही करने के पश्चात अन्य सभी सदस्यों के नाम लाभार्थी लिस्ट में से काट दिए जाएंगे।
आप भी अपना नाम लाभार्थी सूची में देख सकते हैं। यदि आपका नाम लाभार्थी सूची के अंतर्गत उपस्थित है तो आपके बैंक खाते में अगली किस्त का पैसा भी ट्रांसफर किया जाएगा।
PM Kisan Yojana 15th Beneficiary List कैसे देखें ?
अपना नाम PM Kisan Yojana Beneficiary List में चेक करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें। इसके लिए आप अपने मोबाइल फोन की सहायता से ही अपना नाम इस लिस्ट में चेक कर सकते हैं। यह प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है :-
- सबसे पहले आप PM KISAN Official Website पर चले जाएं।
- इस लिंक पर क्लिक करके आप डायरेक्ट वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे : https://pmkisan.gov.in/
- यहां आपको Farmer Section में चले जाना है।
- यहाँ आप को किसानों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के लिंक दिखाई देंगे।
- आपको लाभार्थी सूची के ऊपर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको सबसे पहले अपने राज्य का चयन करना होगा।
- इसके पश्चात आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- अब आप अपना उप जिला चुनें और उसके बाद ब्लॉक तथा गांव का चयन करें।
- अंत में आप GET Report के लिंक पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार आपके मोबाइल फोन में नीचे दिखाई गए चित्र के अनुसार एक नई लिस्ट खुल जाएगी।
CM Kisan Mitr Urja Scheme: सरकार दे रही है फ्री बिजली, लाभ प्राप्त करने के लिए ऐसे करे आवेदन?
इस प्रकार यदि आपका नाम इस सूची के अंदर मौजूद हैं, तो आपको निश्चिंत हो जाना चाहिए। क्योंकि यह उन सभी किसान भाइयों के नाम की सूची है जिनके बैंक खाते में सरकार अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर करेगी। यह सभी लाभार्थी किसान है।
PM Kisan Yojana Beneficiary Status कैसे चेक करें ?
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद फार्मर्स कार्नर में PM Kisan Yojana Beneficiary Status के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब पूछी गयी जानकारी भरें।
- अब आपके सामने आपका स्टेटस दिखाई देगा।
![[PM Kisan 15th क़िस्त जारी !!] PM Kisan Yojana Update : क्या इस बार पति पत्नी दोनों को मिलेगा किसान योजना का लाभ ? जाने सम्पूर्ण जानकारी !! 4 PM Kisan Yojana Beneficiary Status](https://sscnr.org/wp-content/uploads/2023/11/PMKSNY-status-2-min-3-1024x399.jpg)
PMKSNY 15वीं किस्त का पैसा न आने पर क्या करें ?
सबसे पहले आपको pmkisan.gov.in पर जाना होगा और नाम के लिए लाभार्थी सूची की जांच करनी होगी। यदि आपका नाम सूची में है लेकिन आपको अभी तक अपना पुरस्कार नहीं मिला है तो आपको किस्त की स्थिति की जांच करनी चाहिए।
इसके अलावा आप अपने लाभ की स्थिति जानने के लिए संबंधित अधिकारियों को उनके मोबाइल नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप ऊपर उल्लिखित समय सीमा की प्रतीक्षा करने के बाद स्थिति की जांच कर लें क्योंकि आपके बैंक खाते में किस्त आने में अक्सर 2-3 दिन लग जाते हैं।
जाने सम्पूर्ण जानकारी
FAQ’s : PM Samman Nidhi 15th Installment 2023
पीएम-किसान योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान कैसे की जाती है?
पीएम-किसान पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण के बाद, इस योजना के तहत लाभ हस्तांतरित करने के लिए लाभार्थियों की पहचान करने और उन्हें शॉर्टलिस्ट करने के लिए विभिन्न राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों में भूमि या भूमि स्वामित्व प्रणालियों के प्रचलित रिकॉर्ड का उपयोग किया जाएगा।
पीएम किसान 15वीं क़िस्त का भुगतान कैसे किया जाता है ?
PMKSNY 15th किस्त 2,000 रुपये का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा किया जाता है।
PM KISAN लाभार्थी सूची कैसे देखें ?
आप ऑफिसियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर PM KISAN Beneficiary List देख सकते हैं।
पीएम किसान स्थिति की जांच करने के क्या तरीके हैं ?
आप पंजीकरण संख्या या मोबाइल नंबर या गांव के अनुसार पीएम किसान स्थिति 2023 की जांच कर सकते हैं।