PM YASASVI Yojana: कक्षा 9वीं और 11वीं में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगी 1 लाख 25 हजार तक की स्कॉलरशिप, आवेदन शुरू

PM YASASVI Yojana: भारत सरकार ने चुनिंदा टॉप स्कूलों में 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए PM YASASVI Yojana की शुरुआत की है। इस योजना के तहत OBC, EBC, DNT श्रेणियों से संबंधित योग्य विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। PM YASASVI Yojana 2023 के तहत स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए छात्रों को यशस्वी एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। यह एक प्रकार की लिखित परीक्षा होगी। यशस्वी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा किया जाएगा।

PM YASASVI Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री यसस्वी योजना चुनिंदा टॉप स्कूलों में कक्षा 9 वीं और 11वीं में पढ़ने वाले आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत छात्रों को पीएम यसस्वी एंट्रेंस टेस्ट देना होगा इसके माध्यम से चयनित होने वाले विद्यार्थियों को कक्षा के आधार पर 1 लाख 25 हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

PM YASASVI Yojana
PM YASASVI Yojana

BOB Digital Currency Loan: बैंक घर बैठे दे रहा 10 लाख का लोन, तुरंत करें आवेदन

CBSE Sample Paper 2023-24: CBSE बोर्ड ने जारी किया कक्षा 10वीं 12वीं का सैंपल पेपर, ऐसे करें चेक

PM YASASVI Yojana का उद्देश्य

भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा PM YASASVI Yojana 2023 की शुरुआत की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि विभिन्न गरीब वर्गों के होनहार विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद मिल सके जिससे इन छात्रों को पैसों की बिना चिंता किए अच्छी शिक्षा का अवसर प्राप्त हो सके।

PM YASASVI Yojana 2023 की आखिरी तारीख

NTA द्वारा प्रधानमंत्री यसस्वी एंट्रेंस टेस्ट 2023 के लिए आवेदन जारी किए जा रहे हैं। इसकी आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई 2023 से शुरू हो चुकी है जिसकी आखिरी तारीख 10 अगस्त 2023 है। इच्छुक योग्य आवेदकों को आखिरी तारीख से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। छात्रों को 12 अगस्त से लेकर 16 अगस्त के बीच अपने आवेदन में किसी प्रकार का करेक्शन कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा 29 सितंबर 2023 को आयोजित होगी।

PM YASASVI Yojana 2023 के फायदे

पीएम यसस्वी योजना के तहत आवेदकों को कई तरह के लाभ मिलते हैं। कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों को इस योजना के तहत 75000 रुपए प्रति वर्ष कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को 125000 रुपए प्रति वर्ष स्कूल की ट्यूशन फीस,हॉस्टल फीस को कवर करने के लिए दिया जाता है।

Free Laptop Yojana: अब CBSE Board के छात्रों को भी मिलेगा लैपटॉप, जानें पूरी डिटेल

DA में 9% की बढ़ोतरी, आदेश जारी, 3 महीने का एरियर, खाते में बढ़ेगी राशि

PM YASASVI Yojana 2023 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • आधार नंबर
  • आधार से जुड़ा बैंक खाता
  • पिछली पास की गई परीक्षा की मार्कशीट

PM YASASVI Yojana 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

  • सबसे पहले यसस्वी योजना की अधिकारी वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट खोलने पर बाई ओर दिए गए न्यू कैंडिडेट रजिस्टर्ड हियर बटन पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपके सामने निर्देश पेज खुलेगा जिसे ध्यान से पढ़ें और क्लिक हियर टू प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन पेज खुल जाएगा जिसने मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा और सबमिट करना होगा।
  • उसके बाद एप्लीकेशन आईडी जनरेट होगी इसे नोट कर लें।
SSCNR

Leave a Comment