यूपीएससी सिलेबस हिंदी में, डाउनलोड UPSC IAS सिलेबस, परीक्षा पैटर्न (PDF)

यूपीएससी सिलेबस इन हिंदी PDF | यूपीएससी का सिलेबस क्या है | यूपीएससी सिलेबस बुक लिस्ट | आईएएस सिलेबस इन हिंदी PDF Download 2023 | यूपीएससी प्रीलिम्स सिलेबस | आईएएस सिलेबस Mains | आईएएस एग्जाम पैटर्न एंड सिलेबस

यदि आप भी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इस परीक्षा का पाठ्यक्रम क्या होता है ? आपकी जानकारी के लिए बता दें यूपीएससी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा होती है इसे सिविल सेवा परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है । यूपीएससी भारत में प्रशासनिक नियुक्तियों की परीक्षा गठित करती है। इसमें चयनित उम्मीदवार इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस ,इंडियन पुलिस सर्विस, इंडियन फारेस्ट डिपार्टमेंट इत्यादि पदों पर नियुक्त किए जाते हैं।

आइये इसके पात्रता मानदंड के बारे में जानते हैं

इसमे शामिल उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष की होनी चाहिए तथा उम्मीदवार 32 वर्ष से अधिक का नहीं होना चाहिए।

उम्मीदवार की शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए।

यूपीएससी सिलेबस हिंदी में

BOB SO Recruitment 2023: बैंक ऑफ बड़ौदा में 157 स्पेशलिस्ट ऑफिसर की वैकेंसी, इतनी होगी सैलरी, आज से करें आवेदन

PM Kisan Yojana 14th Kist New Update: 2 दिन में कर लें यह काम, वरना रुक जाएगी 14वीं क़िस्त  

यूपीएससी की परीक्षा तीन चरणों में होती है प्राथमिक चरण ,मुख्य परीक्षा तथा अंतिम चयन

 प्राथमिक चरण

इस परीक्षा में MCQ पूछे जाते हैं। इसमें दो पेपर लिए जाते हैं। प्रत्येक पेपर 200 अंक का होता है और 2 घंटे की अवधि का होता है।

 पहला पेपर सामान्य जागरूकता, वर्तमान घटना और योग्यता के परीक्षण के बारे में होता है।

 दूसरा पेपर भारतीय राजनीति शासन और अर्थव्यवस्था, इतिहास, भूगोल ,पर्यावरण परिस्थिति के ज्ञान के बारे में होता है ।

मुख्य परीक्षा:

मुख्य परीक्षा पूर्ण रूप से वर्णनात्मक प्रकार की होती है।  मुख्य परीक्षा में जो पेपर होते हैं इसमें साहित्य, इतिहास, भूगोल राजनीति ,अर्थशास्त्र ,विज्ञान ,प्रौद्योगिकी जैसे विषयों पर विस्तृत ज्ञान का परीक्षण किया जाता है।  यह परीक्षा कुल 1750 अंकों की होती है इस परीक्षा में उत्तीर्ण  उम्मीदवार को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है।

अंतिम चरण:

अंतिम चरण में मुख्य परीक्षा के आधार पर साक्षात्कार किया जाता है मुख्य परीक्षा में 75% के पश्चात साक्षात्कार में 25% मार्क्स निर्धारित किए जाते हैं तथा फाइनल मेरिट लिस्ट में उच्च रैंक हासिल करने वाले को सेवाओं के लिए चुना जाता है।

आइये आपको यूपीएससी के सिलेबस के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हैं।

 यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में 2 पेपर होते हैं पेपर 1 और पेपर 2

पेपर 1 सामान्य अध्ययन पर निर्धारित होता है। जिसमें

  • राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएं
  • भारत का इतिहास
  • तथा भारत में हुए आंदोलन
  • भारत और विश्व का भूगोल
  • भारतीय राजनीति और शासन
  • संविधान
  • पंचायती राज्य तथा सार्वजनिक नीति के मुद्दे सामाजिक विकास
  • पर्यावरण
  • जलवायु परिवर्तन
  • तथा सामान्य विज्ञान के प्रश्न किए जाते हैं ।

पेपर 2 सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट होता है। जहां पर

  • एनालिटिकल क्वेश्चन
  • संचार कौशल
  •  पारस्परिक कौशल
  • तार्किक प्रश्न
  • विश्लेषणात्मक प्रश्न
  •  निर्णय लेने की क्षमता
  • समस्या को सुलझाने की क्षमता
  •  सामान्य मानसिक क्षमता
  • डाटा इंटरप्रिटेशन

संख्या और उनके संबंध इत्यादि के बारे में प्रश्न किए जाते हैं।

7th Pay Commission: कर्मचारी खुश! 18 महीने के डीए एरियर पर सरकार का बड़ा फैसला

DUET Admit Card 2023 (MAY) Download Link, Steps to Download, Exam-day Guidelines

यूपीएससी में अगला चरण होता है मुख्य परीक्षा का

मुख्य परीक्षा में कुल 9 पेपर लिए जाते हैं।

पेपर 1

जिसमें पेपर 1 भारतीय भाषा का पेपर होता है

इस पेपर में अनुसूची में शामिल भारतीय भाषाओं में से आपको किसी एक भाषा को चुनना होता है यह पेपर उस भाषा से जुड़ी आपकी समझ आपकी लेखन क्षमता संचार कौशल का परीक्षण करता है ।

पेपर 2

पेपर 2 अंग्रेजी का प्रश्न पत्र होता है । इसमें अंग्रेजी भाषा की समझ,

 लेखन क्षमता

 संचार कौशल और परीक्षण किया जाता है।

पेपर 3

 मुख्य परीक्षा में पेपर 3 में सामान्य अध्ययन के प्रश्न पूछे जाते हैं।

  •  जिनमें भारत की सांस्कृतिक विरासत
  • आठवीं शताब्दी में भारत
  • भारत का इतिहास
  • भारत का स्वतंत्रता संग्राम
  • विश्व का इतिहास
  • तथा आजादी के दौरान हुए आंदोलन के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं ।

पेपर 4

पेपर 4 पूरी तरह से सामान्य अध्ययन का होता है जिसमें शासन संविधान

  • राजनीतिक सामाजिक तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दे
  • भारतीय संविधान
  • राज्य की विधानसभा
  • व्यापार का संचालन
  • कार्यपालिका न्यायपालिका  की संरचना
  • सरकारी मंत्रालय
  • लोकप्रतिनिधी अधिनियम की मुख्य विशेषताएं तथा संवैधानिक पदों की नियुक्ति उनके कार्य आदि के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं ।

पेपर 5

पेपर 5 भी सामान्य अध्ययन का होता है जिसमें प्रौद्योगिकी

  • आर्थिक विभाग
  • जैव विविधता
  • पर्यावरण
  • आपदा प्रबंधन
  • भारतीय अर्थव्यवस्था नियोजन
  • संसाधन
  • समावेशी विकास
  • सरकारी बजट
  • कृषि के मुद्दे
  • किसानों की मदद की तकनीक
  • कृषि सब्सिडी
  • अर्थव्यवस्था पर उदारीकरण के प्रभाव
  • भारत में भूमि सुधार
  • निवेश मॉडल
  • विज्ञान और तकनीकी विकास
  • पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के प्रश्न किए जाते हैं ।

पेपर 6

पेपर 6 में भी सामान्य अध्ययन पर प्रश्न किए जाते हैं जिसमें

  • नैतिकता
  •  ईमानदारी
  • क्षमता
  • नैतिकता और मानव इंटरफ्रेट
  • मानवीय मूल्य
  •  मनोवृति
  •  सिविल सेवा के लिए योग्यता और मूल्य ईमानदारी
  • निष्पक्षता
  •  पक्षपात
  • सहिष्णुता
  • करुणा
  • कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति
  •  इमोशनल इंटेलिजेंस
  • भारत और विश्व के नैतिक चिंतक और दार्शनिकों का योगदान
  • सार्वजनिक सेवा का मूल्य
  • आचार संहिता
  •  भ्रष्टाचार की चुनौतियां
  •  सार्वजनिक धन का उपयोग
  • सेवा वितरण की गुणवत्ता इत्यादि के बारे में प्रश्न किए जाते हैं।

ख़ुशख़बरी: 27,000 होगी अब बेसिक सैलरी, आदेश जारी!

प्राइवेट स्कूलों में फ्री ऐडमिशन हेतु 2nd लिस्ट [Out]: यहां से करें चेक

पेपर 7 और 8 वैकल्पिक विषय का पेपर होता है जिसमें उम्मीदवारों को विषय सूची में से किसी एक विषय का चयन करना होता है।

UPSC पेपर का तीसरा चरण साक्षात्कार का होता है।  इसमें मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है साक्षात्कार कुल 275 अंकों का होता है इसमें उम्मीदवार से मानसिक सतर्कता ,तार्किक निर्णय, संतुलन ,बौद्धिक गहराई, अनैतिक और नैतिक मूल्य ,सामाजिक सामंजस्य ,नेतृत्व ,संचार कौशल के बारे में प्रश्न किए जाते हैं

इस प्रकार यदि आपको यूपीएससी की परीक्षा को उत्तीर्ण करना हो तो इस सिलेबस को विशेष रूप से महत्व देकर तैयारी करनी होगी।

sscnr

Leave a Comment