SSC CGL Final Result 2022 [Out]: देखें Post Wise SSC CGL Tier 2 result 2022

SSC CGL Final Result 2022: केंद्रीय स्तर पर कर्मचारियों की भर्ती के लिए SSC द्वारा हर साल हजारों की तादाद में कर्मचारियों की भर्ती की जाती है। साल 2022 में आयोजित हुए SSC CGL (2022) के नतीजे जारी हो चुके हैं। जिसके अंतर्गत SSC CGL Tier 2 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यार्थियों में से चुने हुए अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई है। जिन भी अभ्यर्थियों का नाम SSC CGL Result 2022 Pdf List के अंतर्गत दिखाई दे रहा है उन सभी को केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मंत्रालयों में नौकरी के लिए चयन कर लिया गया है। इसके बाद सभी चुने हुए अभ्यर्थियों का Department wise verification किया जाएगा। अगर आपने भी साल 2022 में आयोजित हुई SSC CGL 2022 की परीक्षा के अंतर्गत भाग लिया है। तो आज का यह लेख आपके लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसमें हम आपको SSC CGL Result List 2022 post wise download करने की विधि भी बताएंगे। इसलिए आप यह आर्टिकल अंत तक पूरा पढ़ें।

New Business Idea: गर्मियों में शुरू करें ये बिज़नस, होगी लाखों की कमाई
Tractor Subsidy: 660 किसानों को मिलेंगे ट्रेक्टर के लिए 3 लाख़ रूपये, जानें आवेदन प्रक्रिया
Berojgari Bhatta Yojana: बेरोजगार ना हों परेशान, सरकार देगी सालाना हजारों, बस भरें ये फॉर्म
SSC CGL Final Result 2022

SSC CGL Final Result 2022

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 13 मई 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर उन सभी अभ्यार्थियों के रिजल्ट की लिस्ट जारी कर दी है जिन्होंने 2022 के अंतर्गत SSC द्वारा CGL के लिए निकाली गई भर्ती में आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें कि SSC CGL की परीक्षा दो चरणों में संपन्न हुई। जिसमें पहले Tier 1 के रिजल्ट जारी किए गए थे। 9 फरवरी 2023 को विभाग ने SSC CGL Tier 1 के परिणाम जारी कर दिए। इसमें तकरीबन 183467 अभ्यार्थियों को जीत हासिल हुई थी। जिसके बाद 2 मार्च 2023 से लेकर 7 मार्च 2023 तक इन अभ्यर्थियों ने SSC CGL Tier 2 के लिए CBT माध्यम से कंप्यूटर पर आधारित परीक्षा में भाग लिया। अब इन सभी अभ्यार्थियों का Final Result कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। 

Post Wise SSC CGL Tier 2 result 2022

आप सभी को बता दें कि कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से Cgl परीक्षा के आधार पर विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों का चयन किया जाता। इसलिए SSC सभी पदों के लिए अलग-अलग Post wise रिजल्ट की सूची जारी करता है। विभाग ने 13 मई 2023 को SSC CGL के परिणाम की 3 LIST अपलोड की है। 

हम आपको इन तीनों ही रिजल्ट की लिस्ट का लिंक यहां पर प्रदान करेंगे. ताकि आप आसानी से dierct लिंक के माध्यम से अपने रिजल्ट को तुरंत डाउनलोड कर सकें.

Download SSC CGL 2022 Result

Staff Selection Commission – SSC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिलेक्टेड उम्मीदवारों के नाम और उनके रोल नंबर की लिस्ट जारी करी है। अगर आपने भी ssc cgl tier 2 की परीक्षा दी है और रिजल्ट डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप नीचे बताए गए तरीके को फॉलो करके आसानी से अपना कर्मचारी चयन आयोग का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आप इस लिंक पर क्लिक करके कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in पर चले जाएं।
  • इसके बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको login करने के लिए कहा जाएगा। आप बिना लॉग-इन किए ही ऊपर दिए गए result पर क्लिक करें
  • इसके बाद आप एक नए पेज पर पहुंच जाएंगे जहां आपको अलग-अलग कैटेगरी जैसे CGL, CHSL, GD के संबंध में SSC द्वारा अपलोड किए गए रिजल्ट के लिंक दिखाई देंगे। आप CGL पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने ऊपर दिए गए तीनों ही प्रकार के रिजल्ट का लिंक आ जाएगा। आपने जिस भी पद के लिए आवेदन किया है उस पद की लिस्ट पर क्लिक करें।

यदि आपका नाम एक लिस्ट में नहीं आता तो आप दूसरी लिस्ट में और इसी प्रकार तीसरी लिस्ट में अपना नाम चेक।

नाम चेक करने के लिए आप सर्च बार में अपना रोल नंबर भी लिख सकते हैं जिससे तुरंत ही आपका नाम और आपका score आपके सामने दिखा दिया जाएगा।

Download SSC CGL Score card 2022

फिलहाल आयोग ने केवल सिलेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करी है। जल्दी ही आपको आपके स्कोर कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जिसमें वे अभ्यर्थी तो अपना रिजल्ट देख सकते ही हैं जिनका सिलेक्शन हो गया है। साथ ही tier 2 के अंतर्गत शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों का रिजल्ट यहां पर अपलोड किया जाएगा जिसमें अगर आपका सिलेक्शन नहीं हुआ तब भी आप अपना स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

इससे जुडी अधिक जानकारी के लिए आप हमरी साइट https://sscnr.org/ को बुकमार्क (CTRL+D ) कर लें।

Leave a Comment