UP Free Boring Yojana 2023: जैसे कि सभी जानते हैं कि किसानों को खेत में सिंचाई के लिए कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में किसानों के पास सिंचाई के लिए बोरिंग की सुविधा भी नहीं होती है, जिसकी वजह से कृषक अपने खेतों में सही ढंग से सिंचाई नहीं कर पाते हैं। किसानों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने up nishulk boring yojana की शुरुआत की है।
Uttar Pradesh Free Boring Yojana के माध्यम से हर वर्ग के लघु एवं सीमांत किसानों को सिंचाई के लिए बोरिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बोरिंग के लिए पंप सेट खरीदने के लिए कृषक बैंक से Loan ले सकते हैं।

यह योजना सभी वर्ग के लघु एवं सीमांत कृषकों के लिए शुरू की गयी है और साथ इस योजना के तहत कुछ शर्तें भी तय की गयी हैं। इन शर्तों के तहत कृषक के पास न्यूनतम 0.2 हेक्टेयर जोत सीमा अवश्य होनी चाहिए। अगर कुछ कृषकों के पास 0.2 हेक्टेयर से कम जोत है तो वे सभी समूह बनाकर इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।
UP Nishulk Boring Yojana का मुख्य उद्देश्य
- Uttar Pradesh Free Boring Yojana का मुख्य उद्देश्य यूपी राज्य के किसानों को निःशुल्क बोरिंग की सुविधा प्रदान करना है, ताकी राज्य के किसानों को सिंचाई करने में कोई दिक्कत ना हो और वे आसानी से सिंचाई कर सकें।
- इस UP Muft Boring Yojana के माध्यम से खेत की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायता मिलेगी और इससे किसानों की आय में भी वृद्धि होगी, जिससे किसानों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।
- इस योजना का लाभ उठा कर कृषक अपने खेतों में सिंचाई कर पाएंगे और साथ ही राज्य के किसानों को सिंचाई करने के लिए पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
UP Free Boring Yojana के लिए जरुरी पात्रता
- इस योजना के तहत केवल उत्तर प्रदेश राज्य के स्थाई निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक यूपी राज्य का कृषक होना जरुरी है जिसके पास कम से कम 0.2 हेक्टेयर जोत सीमा हो।
- इसके अलावा 0.2 हेक्टेयर जोत सीमा ना होने पर किसान समूह बनाकर भी बोरिंग योजना का फायदा उठा सकते हैं।
- इसके अलावा इस योजना का लाभ वही किसान ले पाएंगे जो किसी अन्य सिंचाई योजना के तहत लाभार्थी न हो।
जानें आवेदन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आवेदक के पास अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक के पास अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और वैध मोबाइल नंबर भी होना चाहिए।
UP Free Boring Yojana Apply Online: आवेदन की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इस लिंक के माध्यम से लघु सिंचाई विभाग, उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज पर दिख रहे ‘Schemes’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको खुले पेज पर UP Free Boring Yojana Application Form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर pdf फॉर्मेट में application form खुल जायेगा और आपको फॉर्म का प्रिंट आउट लेना होगा।
- इसके बाद आपको application form में पूछी गई सभी जरुरी जानकारी भरनी होगी जैसे कि नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, स्थायी पता आदि।
- एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको फॉर्म के साथ अपने जरुरी दस्तावेज अटैच करने होंगे।
- इसके बाद आपको भरा हुआ आवेदन पत्र अपने नजदीकी लघु सिंचाई विभाग में सब्मिट करना होगा।
- इस तरह आप up boring online registration कर सकते हैं।